लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

पीएम मोदी से मुलाकात के लिए पहुंची विश्व विजेता भारतीय टीम
पीएम मोदी से मुलाकात के लिए पहुंची विश्व विजेता भारतीय टीम
(एजेंसी)    05 Nov 2025       Email   

नई दिल्ली .... भारतीय महिला क्रिकेट टीम मंगलवार को अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के लिए दिल्ली स्थित उनके आवास पर पहुंची है। 
यहां पीएम मोदी उनको जीत की बधाई देंगे और उनसे बातचीत करेंगे। हरमनप्रीत कौर की अगुआई में रविवार को टीम इंडिया ने महिला वनडे विश्वकप 2025 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार आईसीसी ट्रॉफी जीती थी। दिल्ली पहुंचने पर होटल में महिला टीम का ढोल-नगाड़ों और फूलों से भव्य स्वागत हुआ था। खिलाड़ियों और कोच अमोल मजूमदार ने केक काटकर जीत का जश्न मनाया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी पूरी टीम को बधाई दी थी और भारतीय क्रिकेट के इस ऐतिहासिक पल को देश की बेटियों की ताकत और सपनों की जीत बताया था। 
भारत ने महिला वनडे विश्वकप के 52 साल के इतिहास में पहली बार खिताब जीता है। इससे पहले टीम 2005 और 2017 में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत पाई थी। 






Comments

अन्य खबरें

आरजेडी वाले र से रंगदारी-फ से फिरौती जानते हैं
आरजेडी वाले र से रंगदारी-फ से फिरौती जानते हैं

नई दिल्ली .... बिहार में पहले फेज की वोटिंग के बीच पीएम मोदी ने भागलपुर एवं अररिया में सभा की। यहां उन्होंने कहा कि एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। बिहार

आप युवा लड़कियों के लिए रोल मॉडल है
आप युवा लड़कियों के लिए रोल मॉडल है

नई दिल्ली ... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों के मुलाकात की और कहा कि वे आज युवा पीढ़ी की लड़कियों के लिए रोल मॉडल बन गई हैं, इससे उन्हें

बैंकों के निजीकरण पर वित्त मंत्री ने की तरफदारी
बैंकों के निजीकरण पर वित्त मंत्री ने की तरफदारी

नई दिल्ली .... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू), जो विभिन्न बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों की नौ ट्रेड यूनियनों का प्रतिनिधित्व करता है, ने केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा 4 नवंबर को

6 नवंबर से शुरू होगा सांसद खेल महोत्सव 2025-पूर्वी दिल्ली
6 नवंबर से शुरू होगा सांसद खेल महोत्सव 2025-पूर्वी दिल्ली

नयी दिल्ली.... सांसद खेल महोत्सव 2025 - पूर्वी दिल्ली 6 नवंबर 2025 को ईस्ट विनोद नगर स्टेडियम में शुरू होगा, जो राष्ट्रीय राजधानी में खेलों और एथलेटिक्स के एक भव्य उत्सव का सूत्रपात करेगा। भारत को एक