लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आरजेडी वाले र से रंगदारी-फ से फिरौती जानते हैं
आरजेडी वाले र से रंगदारी-फ से फिरौती जानते हैं
एजेंसी    06 Nov 2025       Email   

नई दिल्ली .... बिहार में पहले फेज की वोटिंग के बीच पीएम मोदी ने भागलपुर एवं अररिया में सभा की। यहां उन्होंने कहा कि एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। बिहार की बेटियां अपने प्रदेश को जंगलराज से दूर रखने के लिए वोटिंग कर रही हैं।
पीएम ने कहा कि, आरजेडी के पोस्टर में कांग्रेस के नामदार की कहीं तस्वीर लगी है क्या? इन दोनों पार्टियों में ही तनातनी चल रही है। कांग्रेस के नामदार बिहार आना भी नहीं चाहते थे, लेकिन इनको जबरदस्ती लाया गया है। पीएम ने कहा कि राजद वालों को फ फरौती, र से रंगदारी, प से परिवारवाद और घ से घोटाला ही सिखाया जाता है। इससे पहले पीएम मोदी ने अररिया में सभा की थी। वहां उन्होंने कहा था कि, आज बिहार में पहले चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर शानदार तस्वीरें आ रही हैं। बूथों पर सुबह से लाइन लगी हैं। आज पूरे बिहार से एक ही आवाज आ रही है फिर एक बार एनडीए सरकार। आरजेडी के नेता बिहार की पूरी एक पीढ़ी का भविष्य खा गए। 2014 में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद बिहार के विकास में तेजी आई। पटना में आईआईटी, बोधगया में आईआईएम, पटना में एम्स खुला। दरभंगा एम्स का काम चल रहा है। भागलपुर में आईआईटी है। बिहार में एक नहीं, दो नहीं बल्कि 4 सेंट्रल यूनिवर्सिटी भी है। एनडीए सरकार में गंगा पर 4 बड़े पुल बनाए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि, मेरे मन में एक सवाल है। आप सुबह-सुबह इतनी बड़ी संख्या में आई हैं। घरवालों को आज खाना मिलेगा क्या। या तो आपने आज सुबह 4 बजे उठकर खाना बनाया होगा। आपका ऐसा प्यार और सौभाग्य बहुत कम लोगों को मिलता होगा। इतना बड़ा पंडाल बनाया है। मैं हैरान हूं। कोई इतना बड़ा पंडाल कैसे बना सकता है। मैं हेलिकॉप्टर से देख रहा था तो मुझे बहुत सारे लोग पैदल आते दिख रहे थे। पंडाल के बाहर तक लोग हैं। ये दृश्य अपने आप में चुनाव का नतीजा क्या होगा ये डंके की चोट पर साफ कर देता है।
कट्टा-क्रूरता इनकी पहचान है : पीएम मोदी ने कहा कि, ‘विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है। आरजेडी और कांग्रेस कभी भी बिहार को विकसित नहीं बना सकते हैं।’ ’इन लोगों ने बिहार पर कई सालों तक राज किया। इन लोगों ने आपके साथ सिर्फ विश्वासघात किया है। जहां कट्टा, क्रूरता का राज हो, वहां कानून दम तोड़ देता है।’ जहां कटुता बढ़ाने वाली आरजेडी और कांग्रेस हो, वहां समाज में सद्भाव मुश्किल होता है। जहां आरजेडी और कांग्रेस का कुशासन हो, वहां विकास का नामो-निशान नहीं होता है। जहां करप्शन हो, वहां सामाजिक न्याय नहीं मिलता, ऐसे लोग कभी भी बिहार का भला नहीं कर सकते।






Comments

अन्य खबरें

आरजेडी वाले र से रंगदारी-फ से फिरौती जानते हैं
आरजेडी वाले र से रंगदारी-फ से फिरौती जानते हैं

नई दिल्ली .... बिहार में पहले फेज की वोटिंग के बीच पीएम मोदी ने भागलपुर एवं अररिया में सभा की। यहां उन्होंने कहा कि एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। बिहार

आप युवा लड़कियों के लिए रोल मॉडल है
आप युवा लड़कियों के लिए रोल मॉडल है

नई दिल्ली ... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों के मुलाकात की और कहा कि वे आज युवा पीढ़ी की लड़कियों के लिए रोल मॉडल बन गई हैं, इससे उन्हें

बैंकों के निजीकरण पर वित्त मंत्री ने की तरफदारी
बैंकों के निजीकरण पर वित्त मंत्री ने की तरफदारी

नई दिल्ली .... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू), जो विभिन्न बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों की नौ ट्रेड यूनियनों का प्रतिनिधित्व करता है, ने केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा 4 नवंबर को

6 नवंबर से शुरू होगा सांसद खेल महोत्सव 2025-पूर्वी दिल्ली
6 नवंबर से शुरू होगा सांसद खेल महोत्सव 2025-पूर्वी दिल्ली

नयी दिल्ली.... सांसद खेल महोत्सव 2025 - पूर्वी दिल्ली 6 नवंबर 2025 को ईस्ट विनोद नगर स्टेडियम में शुरू होगा, जो राष्ट्रीय राजधानी में खेलों और एथलेटिक्स के एक भव्य उत्सव का सूत्रपात करेगा। भारत को एक