लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

वह देश में अराजकता फैलाने की कर रहे कोशिश
वह देश में अराजकता फैलाने की कर रहे कोशिश
एजेंसी    05 Nov 2025       Email   

नई दिल्ली .... रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को बांका में चुनावी सभा में आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि, उन्होंने सशस्त्र बलों में आरक्षण की मांग की है। बिहार के जमुई जिले में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि राहुल जी को क्या हो गया है? वे रक्षा बलों में आरक्षण का मुद्दा उठा रहे हैं। वह देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी सेनाएं इन सब चीजों से ऊपर हैं। 
रक्षा मंत्री ने बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी के हालिया मछली पकड़ने के प्रयास पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेता के पास अब कोई चारा नहीं बचा है, इसलिए उन्हें तालाब में कूदना पड़ा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को समझना चाहिए कि देश चलाना बच्चों का खेल नहीं है। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में की गई प्रतिघाती कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए सशस्त्र बलों की सराहना की। राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर को रोका गया है, बंद नहीं किया गया। अगर आतंकवादी फिर से भारत पर हमला करने की कोशिश करेंगे, तो हम कड़ी कार्रवाई करेंगे। भारत किसी को उकसाता नहीं है, लेकिन अगर कोई हमें उकसाएगा तो हम उसे बख्शेंगे नहीं। रक्षा मंत्री ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल के शासनकाल में लोगों को डराया-धमकाया जाता था। 
कांग्रेस ने कभी नहीं चाहा कि सीमा क्षेत्रों में बेहतर सड़कें बनें। उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक भी भ्रष्टाचार का मामला नहीं है। राज्य में पहले चरण के मतदान से पहले एनडीए के पक्ष में स्पष्ट लहर है। हम दो-तिहाई बहुमत से अगली सरकार बनाएंगे। एनडीए कभी जाति, धर्म या मजहब के आधार पर भेदभाव नहीं करता और गठबंधन का उद्देश्य केवल विकसित बिहार बनाना है। राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं ने लोगों को धमकाया और कभी भी बिहार के विकास के लिए काम नहीं किया।






Comments

अन्य खबरें

आरजेडी वाले र से रंगदारी-फ से फिरौती जानते हैं
आरजेडी वाले र से रंगदारी-फ से फिरौती जानते हैं

नई दिल्ली .... बिहार में पहले फेज की वोटिंग के बीच पीएम मोदी ने भागलपुर एवं अररिया में सभा की। यहां उन्होंने कहा कि एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। बिहार

आप युवा लड़कियों के लिए रोल मॉडल है
आप युवा लड़कियों के लिए रोल मॉडल है

नई दिल्ली ... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों के मुलाकात की और कहा कि वे आज युवा पीढ़ी की लड़कियों के लिए रोल मॉडल बन गई हैं, इससे उन्हें

बैंकों के निजीकरण पर वित्त मंत्री ने की तरफदारी
बैंकों के निजीकरण पर वित्त मंत्री ने की तरफदारी

नई दिल्ली .... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू), जो विभिन्न बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों की नौ ट्रेड यूनियनों का प्रतिनिधित्व करता है, ने केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा 4 नवंबर को

6 नवंबर से शुरू होगा सांसद खेल महोत्सव 2025-पूर्वी दिल्ली
6 नवंबर से शुरू होगा सांसद खेल महोत्सव 2025-पूर्वी दिल्ली

नयी दिल्ली.... सांसद खेल महोत्सव 2025 - पूर्वी दिल्ली 6 नवंबर 2025 को ईस्ट विनोद नगर स्टेडियम में शुरू होगा, जो राष्ट्रीय राजधानी में खेलों और एथलेटिक्स के एक भव्य उत्सव का सूत्रपात करेगा। भारत को एक