लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

राजनाथ सिंह ने किया दावाः बिहार में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगा राजग
राजनाथ सिंह ने किया दावाः बिहार में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगा राजग
एजेंसी    05 Nov 2025       Email   

नई दिल्ली.... रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बिहार में दो-तिहाई बहुमत के साथ अगली सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि लोग राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के शासनकाल की तुलना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 20 वर्ष के कार्यकाल से कर रहे हैं। बांका जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा,  ‘नीतीश कुमार पर आज तक भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा, जबकि राजद के कई नेता भ्रष्टाचार के मामलों का सामना कर रहे हैं। 
उन्होंने कहा कि राजद के शासनकाल में लोगों को डराया-धमकाया जाता था, जबकि राजग सरकार ने जनता के हित में काम किया है। रक्षा मंत्री ने कहा,  ‘राजद शासन के दौरान बिहार का स्वास्थ्य बजट मात्र 700 करोड़ रुपये था, जो अब राजग सरकार में बढ़कर 20,000 करोड़ रुपये हो गया है। यह इस बात का प्रमाण है कि सरकार जनता के स्वास्थ्य को लेकर कितनी गंभीर है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सिंह ने कहा,  ‘कांग्रेस कभी नहीं चाहती थी कि सीमावर्ती इलाकों में सड़कें बेहतर हों। राजद भी नहीं चाहता था कि बिहार में विकास हो। लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश की राजनीति में विकास विरोधी सोच को खत्म कर दिया है।’ उन्होंने कहा,  कि जब मोदी ने सत्ता संभाली, तब भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें स्थान पर थी। आज यह पांचवें स्थान पर है और जल्द ही तीसरे स्थान पर पहुंचेगी। सिंह ने आतंकवाद के मुद्दे पर बात करते हुए कहा कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पड़ोसी देश में आतंकियों के ठिकानों को नष्ट कर दिया। उन्होंने कहा,  ‘अगर आतंकवादी ऐसी हरकत दोबारा करेंगे, तो हम और भी कड़ा जवाब देंगे। ऑपरेशन सिंदूर रुका है, समाप्त नहीं हुआ।’ रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह सशस्त्र बलों का राजनीतिकरण करने की कोशिश कर रही है। 
उन्होंने कहा,  ‘राजग कभी भी जाति, मजहब या धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करता। हमने जो वादे अपने घोषणापत्र में किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। बिहार को विकसित राज्य बनाने का काम केवल राजग ही कर सकता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, कुछ आतंकवादी चुपके से घुस आए। वे खुलेआम नहीं आए; वे चुपके से घुस आए। हमारे कुछ जवान अपने परिवारों के साथ कश्मीर के पहलगाम गए थे। उनका धर्म पूछकर उन्हें मार डाला गया। उसके बाद क्या हुआ, यह बताने की ज़रूरत नहीं है। 






Comments

अन्य खबरें

आरजेडी वाले र से रंगदारी-फ से फिरौती जानते हैं
आरजेडी वाले र से रंगदारी-फ से फिरौती जानते हैं

नई दिल्ली .... बिहार में पहले फेज की वोटिंग के बीच पीएम मोदी ने भागलपुर एवं अररिया में सभा की। यहां उन्होंने कहा कि एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। बिहार

आप युवा लड़कियों के लिए रोल मॉडल है
आप युवा लड़कियों के लिए रोल मॉडल है

नई दिल्ली ... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों के मुलाकात की और कहा कि वे आज युवा पीढ़ी की लड़कियों के लिए रोल मॉडल बन गई हैं, इससे उन्हें

बैंकों के निजीकरण पर वित्त मंत्री ने की तरफदारी
बैंकों के निजीकरण पर वित्त मंत्री ने की तरफदारी

नई दिल्ली .... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू), जो विभिन्न बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों की नौ ट्रेड यूनियनों का प्रतिनिधित्व करता है, ने केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा 4 नवंबर को

6 नवंबर से शुरू होगा सांसद खेल महोत्सव 2025-पूर्वी दिल्ली
6 नवंबर से शुरू होगा सांसद खेल महोत्सव 2025-पूर्वी दिल्ली

नयी दिल्ली.... सांसद खेल महोत्सव 2025 - पूर्वी दिल्ली 6 नवंबर 2025 को ईस्ट विनोद नगर स्टेडियम में शुरू होगा, जो राष्ट्रीय राजधानी में खेलों और एथलेटिक्स के एक भव्य उत्सव का सूत्रपात करेगा। भारत को एक