नई दिल्ली .... इंडियन आर्मी द्वारा चलाए जा रहे युद्धाभ्यास को लेकर पाकिस्तान में खौफ का माहौल है। भारतीय सैनिकों के युद्धाभ्यास को लेकर पाकिस्तान में इस तरह भय का माहौल है कि असीम मुनीर की सेना ने रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। भारतीय सेनाओं के द्वारा चलाए जा रहे युद्धाभ्यास से डरे पाक आर्मी चीफ फील्ड मार्शल जनरल असीम मुनीर ने सभी कमांडरों को रियल टाइम अपडेट देने के आदेश दिए हैं। यही नहीं पाक की वायुसेना और नौसेना दोनों ही अपने-अपने मोर्चों पर अलर्ट है।
एयर बेस तथा समुद्री क्षेत्र में तैनाती को बढ़ा दिया गया है। रक्षा विशेषज्ञों की मानें तो भारत द्वारा किए जा रहे युद्धाभ्यास के बीच पाक सेना द्वारा जारी रेड अलर्ट पाकिस्तान की सैन्य नेतृत्व की चिंता को दर्शाता है कि भारतीय अभ्यास सीमा क्षेत्रों में रणनीतिक महत्व रखते हैं। पाकिस्तान की नई रणनीतिक मिसाइल कमांड भी पूरी तरह एक्टिव है, इससे देश के भीतर और सीमा पर किसी भी अप्रत्याशित स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। पाकिस्तानी सेना द्वारा यह तैयारियां मुख्य रूप से रक्षात्मक स्वरूप की हैं, ताकि हमले की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दी जा सके। पाकिस्तान के सेना प्रमुख मुनीर की सेवानिवृत्ति का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे उनकी शक्तियों और पद को संवैधानिक रूप देने के लिए शहबाज सरकार कदम उठा रही है।
पाक सरकार असीम मुनीर के कार्यकाल को संवैधानिक सुरक्षा देने के लिए 27वां संशोधन लाने की तैयारी में है। मुनीर की रिटायरमेंट 28 नवंबर 2025 को होना है। लेकिन संशोधन के बाद उन्हें 2027 तक सेवा विस्तार और अधिक शक्तियां प्राप्त हो सकती हैं। पाकिस्तान की थल सेना पूरी तरह रेड अलर्ट पर है। उसने अपनी नई आर्मी रॉकेट फोर्स कमांड को एक्टिव कर दिया है। डरी हुई पाकिस्तानी सेना ने लॉन्च वाहन सुरक्षित, सेफ बेस में भेज दिए हैं, ताकि वे किसी भी समय जवाबी कार्रवाई कर सकें।