लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

प्रियंका बोलीं, चुनाव निष्पक्ष हुआ तो हमारी सरकार आएगी
प्रियंका बोलीं, चुनाव निष्पक्ष हुआ तो हमारी सरकार आएगी
एजेंसी    06 Nov 2025       Email   

नई दिल्ली .... पहले फेज के चुनाव के बीच गुरुवार को प्रियंका गांधी पूर्वी चंपारण के गोविंदपुर में चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रियंका गांधी में पीएम मोदी के बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री जी भाषण क्या देते हैं। कांग्रेस के पोस्टर पर आरजेडी की फोटो लगी है। आरजेडी की फोटो पर कांग्रेस की छोटी फोटो लगी है। देश के प्रधानमंत्री हैं क्या और कोई काम नहीं है, जो हमारे पोस्टर्स की फोटो नापे। कहते हैं हम आपका अपमान कर रहे हैं।
प्रियंका ने कहा, ‘हम आपके लिए अच्छे काम कर रहे हैं, लेकिन वो कहते हैं अपमान कर रहे हैं। कल राहुल गांधी ने दिखाया किस तरह से सरकार वोटों की चोरी कर रही है।’ ’ज्ञानेश कुमार, एसएस संधू, विवेक जोशी...ये चुनाव आयोग के 3 ऐसे अधिकारी हैं, जो देश के संविधान और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इनके नाम याद कर लीजिए, ये तीनों आपके अधिकार छीन रहे हैं। अगर ये चुनाव निष्पक्ष हुआ तो हमारी सरकार आनी तय है।’ उन्होंने ने कहा कि चंपारण की धरती से ही आजादी के आंदोलन की शुरुआत हुई। यहां के किसानों की आवाज महात्मा गांधी तक पहुंची और वो यहां तक आए। आज अंग्रेजों का नहीं मोदी का साम्राज्य है। इस राज में सब कुछ मंहगा हो गया है। प्रियंका ने आगे कहा कि, बिहार में एक जमाने में बड़े-बड़े पुल बने थे। अब हाल ये है कि 3 साल में 27 पुल गिरे हैं। आज आप संघर्ष कर रहे हैं। आज स्थिति ये है कि आधी आबादी पलायन कर चुकी है। 20 साल से हृष्ठ्र की सरकार है। क्या आपको रोजगार मिला। रोजगार के लिए पलायन करना पड़ता है। प्रियंका ने कहा, बिहार में जितने उद्योग लगे। उसका क्या किया इस सरकार ने। पहले लोग चाहते थे कि सरकारी कारखाने में नौकरी लग जाए, लेकिन मोदी जी ने सारे उद्योग को अपने दो दोस्तों को सौंप दिए हैं। अब सरकारी कारखानों में ठेकेदारी चल रही है। देश की संपत्ति को खत्म किया जा रहा है। नीतीश कुमार के हाथ में कुछ भी नहीं। उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। दिल्ली से सरकार चल रही है। पीएम बिहार आते हैं तो पता नहीं कैसी-कैसी बातें करते हैं। उन्हें रोजगार की चिंता नहीं है। उन्हें चिंता है कि कांग्रेस के पोस्टर में तेजस्वी की तस्वीर नहीं है।
चुनाव आए हैं तो 10 हजार रुपए बांट रहे हैं : प्रियंका गांधी ने आगे कहा, इस सरकार में जब पेपर पास आते हैं तो क्या होता है। आप लोग सब जानते हैं जब पेपर आते हैं लीक हो जाता है। ये लोग बार-बार इतिहास की बात करते हैं। मैं बताना चाहती हूं देश में आज जो इतना विकास है वो कांग्रेस की देन है। बहनों मैं भी आपकी तरह महिला हूं। मैं समझती हूं कैसे महिलाओं को हमेशा समाज का पूरा बोझ उठाना पड़ता है। 






Comments

अन्य खबरें

आरजेडी वाले र से रंगदारी-फ से फिरौती जानते हैं
आरजेडी वाले र से रंगदारी-फ से फिरौती जानते हैं

नई दिल्ली .... बिहार में पहले फेज की वोटिंग के बीच पीएम मोदी ने भागलपुर एवं अररिया में सभा की। यहां उन्होंने कहा कि एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। बिहार

आप युवा लड़कियों के लिए रोल मॉडल है
आप युवा लड़कियों के लिए रोल मॉडल है

नई दिल्ली ... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों के मुलाकात की और कहा कि वे आज युवा पीढ़ी की लड़कियों के लिए रोल मॉडल बन गई हैं, इससे उन्हें

बैंकों के निजीकरण पर वित्त मंत्री ने की तरफदारी
बैंकों के निजीकरण पर वित्त मंत्री ने की तरफदारी

नई दिल्ली .... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू), जो विभिन्न बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों की नौ ट्रेड यूनियनों का प्रतिनिधित्व करता है, ने केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा 4 नवंबर को

6 नवंबर से शुरू होगा सांसद खेल महोत्सव 2025-पूर्वी दिल्ली
6 नवंबर से शुरू होगा सांसद खेल महोत्सव 2025-पूर्वी दिल्ली

नयी दिल्ली.... सांसद खेल महोत्सव 2025 - पूर्वी दिल्ली 6 नवंबर 2025 को ईस्ट विनोद नगर स्टेडियम में शुरू होगा, जो राष्ट्रीय राजधानी में खेलों और एथलेटिक्स के एक भव्य उत्सव का सूत्रपात करेगा। भारत को एक