लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सीएम योगी बोले, बिहार में यूपी मॉडल लागू होगा
सीएम योगी बोले, बिहार में यूपी मॉडल लागू होगा
एजेंसी    06 Nov 2025       Email   

लखनऊ ..... उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को सीतामढ़ी जिले के परिहार प्रखंड के कोईरिया पिपरा गांव में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। योगी आदित्यनाथ ने परिहार विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी गायत्री देवी के समर्थन में वोट मांगे और कांग्रेस व राजद पर निशाना साधा। योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि एनडीए सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश की तर्ज पर बिहार में भी माफियाओं का सफाया किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में  ‘माफिया फर्स्ट नहीं, नौजवान फर्स्ट है’ का मॉडल लागू है और इसे बिहार में भी अपनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में परिहार के ऐतिहासिक महत्व का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि यह भूमि भगवान राम के अनुज लक्ष्मण के वंशजों द्वारा संरक्षित रही है। उन्होंने यहां की परंपरा, संस्कृति और देवी-देवताओं की महिमा को बिहार के लिए गौरवशाली बताया। विपक्ष पर हमला बोलते हुए योगी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और राजद की सरकारों ने बिहार को पिछड़ेपन की ओर धकेला है, जबकि यहां के युवाओं में अपार प्रतिभा है। उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं ने पहले चरण के चुनाव में ही विकास और स्थिरता के प्रति अपना समर्थन स्पष्ट कर दिया है। इस चुनावी सभा में एनडीए प्रत्याशी गायत्री देवी, पूर्व विधायक रामनरेश यादव, अंकुश यादव, आशुतोष शंकर सिंह समेत कई स्थानीय नेता और हजारों ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान  ‘जय श्रीराम’ और  ‘एनडीए विजयी हो’ के नारे लगाए गए। सीएम ने कहा पिछले 11 वर्षों में भारत की तस्वीर और तकदीर दोनों बदली है। आज बिहार में सड़क, बिजली, पानी, रेलवे और एयर कनेक्टिविटी सब बेहतर हुई है। हर जिले में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज खुले हैं। गरीब कल्याणकारी योजनाओं से हर परिवार तक राहत पहुंची है। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 50 करोड़ को स्वास्थ्य बीमा, 12 करोड़ को उज्ज्वला योजना, 4 करोड़ को आवास और 3 करोड़ को मुफ्त बिजली कनेक्शन मिले हैं। यह एनडीए की सरकार ही है, जो बिना भेदभाव हर गरीब तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है।






Comments

अन्य खबरें

आरजेडी वाले र से रंगदारी-फ से फिरौती जानते हैं
आरजेडी वाले र से रंगदारी-फ से फिरौती जानते हैं

नई दिल्ली .... बिहार में पहले फेज की वोटिंग के बीच पीएम मोदी ने भागलपुर एवं अररिया में सभा की। यहां उन्होंने कहा कि एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी। आज पहले चरण का मतदान हो रहा है। बिहार

आप युवा लड़कियों के लिए रोल मॉडल है
आप युवा लड़कियों के लिए रोल मॉडल है

नई दिल्ली ... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को विश्वकप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ियों के मुलाकात की और कहा कि वे आज युवा पीढ़ी की लड़कियों के लिए रोल मॉडल बन गई हैं, इससे उन्हें

बैंकों के निजीकरण पर वित्त मंत्री ने की तरफदारी
बैंकों के निजीकरण पर वित्त मंत्री ने की तरफदारी

नई दिल्ली .... यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू), जो विभिन्न बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों की नौ ट्रेड यूनियनों का प्रतिनिधित्व करता है, ने केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा 4 नवंबर को

6 नवंबर से शुरू होगा सांसद खेल महोत्सव 2025-पूर्वी दिल्ली
6 नवंबर से शुरू होगा सांसद खेल महोत्सव 2025-पूर्वी दिल्ली

नयी दिल्ली.... सांसद खेल महोत्सव 2025 - पूर्वी दिल्ली 6 नवंबर 2025 को ईस्ट विनोद नगर स्टेडियम में शुरू होगा, जो राष्ट्रीय राजधानी में खेलों और एथलेटिक्स के एक भव्य उत्सव का सूत्रपात करेगा। भारत को एक