लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

डोसा खाने से होते हैं ये फायदे
डोसा खाने से होते हैं ये फायदे
डेली न्यूज़ नेटवर्क    21 Nov 2016       Email   

आपको यकीन नहीं होगा कि डोसा इतना फायदेमंद है। डोसा साउथ इंडियन डिश है, लेकिन ये पूरे भारत में पूरे शौक से खाई जाती है। भारत के लगभग हर हिस्से में छोटे से लेकर बड़े रेस्टोरेंट्स में कई तरह के डोसे मिलते हैं। प्लेन डोसा, मसाला डोसा, मैसूर डोसा, प्याज डोसा, पनीर डोसा, रवा डोसा जैसी डोसे की न जानें कितनी वैरायटी उपलब्ध रहती हैं। यहां तक कि अब आपको कई जगहों पर पिज्जा डोसा तक मिल जाएगा। डोसे की खास बात ये है कि आप इसे कभी भी खा सकते हैं। इसे नाश्ते में, दोपहर के खाने में या रात में कभी भी खाया जा सकता है। डोसा न सिर्फ  टेस्टी डिश ही नहीं है, बल्कि ये काफी हेल्दी भी होता है। ये दाल और चावल से मिलकर बना होता है। ये आसानी से पच जाता है, साथ ही इससे आपका पेट भी भरा-भरा रहता है। इसके साथ नारियल की चटनी और सांबर लें। आइये हम आपको डोसे के ऐसे फायदों के बारे में बताते हैं जिनको सुनने के बाद आप हैरान हो जाएंगे।
लो कैलोरी : अगर आपका वजन बढ़ रहा है और इस वजह से आप सिर्फ  कम कैलोरी की चीजें ही खाते हैं तो डोसा आपके लिए परफेक्ट है। एक प्लेन डोसा में 37 कैलोरी होती है। इस वजह से ये काफी हल्का होता है। लेकिन अगर आप डोसे में स्टफिंग करेंगे तो इसकी कैलोरी बढ़ जाएगी। कोशिश करें कि प्लेन डोसा ढेर सारी सब्जियों वाले सांबर के साथ खाएं। इससे आपको फाइबर भी मिल जाएगा।
कार्बोहाइड्रेट का भंडार : डोसा दाल और चावल से मिलकर बनता है। इस वजह से ये कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। अगर आप डायटिंग कर रहे हैं तो भी आपको फिक्र करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ये कार्बोहाइड्रेट हेल्दी होते हैं। ये आपके शरीर को ऐनर्जी देते हैं। अगर आप डोसे में सब्जी या पनीर भरकर खाएंगे तो आपको कार्बोहाइड्रेट के साथ-साथ प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन जैसे और पोषक तत्व भी मिल जाएंगे। ये आपका फुल मील बन जाएगा।
प्रोटीन का अच्छा स्रोत : हमारे शरीर के विकास के लिए और सभी अंगों के ठीक तरीके से काम करने के लिए प्रोटीन खास भूमिका निभाता है। प्रोटीन आपको देर तक ऐनर्जी देता है। इससे बालों, हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। डोसा प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। खासतौर से वेजिटेरियन लोग जिनके पास प्रोटीन के कम स्रोत है उन्हें तो डोसा जरूर खाना चाहिए। इससे उन्हें अच्छी खासी मात्रा में प्रोटीन मिल जाता है।
हेल्दी डिश : प्लेन डोसा काफी हेल्दी होता है लेकिन अगर आप चाहें तो इसे आसानी से और पौष्टिक बनाया जा सकता है। डोसे के बैटर में आप ओट्स मिला सकते हैं या फिर चाहें तो पालक या गाजर की प्यूरी बनाकर भी मिला सकते हैं। इससे आपका डोसा कलरफुल भी लगेगा। इसके अलावा आप डोसे फी फिलिंग को भी काफी हेल्दी बना सकते हैं।






Comments

अन्य खबरें

गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने
गुरु रविदास की जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी मुर्मु ने

नयी दिल्ली .... राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जी की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। श्रीमती मुर्मु ने शनिवार को अपने संदेश में कहा , " गुरु रविदास

ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत
ऐतिहासिक निचले स्तर से उबरा रुपया, 22 पैसे मजबूत

मुंबई... अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर की तुलना में 22 पैसे मजूबत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 91.68 रुपये का बोला गया। भारतीय मुद्रा पिछले कारोबारी दिवस पर

ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण
ईयू के साथ एफटीए से खुलेंगे नये अवसर: सीतारमण

नयी दिल्ली..... वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझाैते (एफटीए) को महत्वपूर्ण क्षण बताते हुए मंगलवार को कहा कि इससे भारतीय नागरिकों के लिए अधिक अवसर

मोदी शुक्रवार को राजधानी में स्टार्टअप सम्मेलन को करेंगे संबोधित
मोदी शुक्रवार को राजधानी में स्टार्टअप सम्मेलन को करेंगे संबोधित

नयी दिल्ली... प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर शुक्रवार को यहां भारत मंडपम में आयोजित विशेष कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सरकार की स्टार्टअप इंडिया पहल के एक