लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

एक पेड़ दिखता है बोतल की तरह!
एक पेड़ दिखता है बोतल की तरह!
लखनऊ (डीएनएन)    17 Dec 2016       Email   

प्रकृति के रहस्यों के बारे में जान पाना मनुष्य के लिए बेहद मुश्किल है। शायद यही कारण है कि वैज्ञानिक सालों से शोध कर रहे हैं और उन्हें हर जगह कुछ न कुछ अलग दिख जाता है। प्रकृति भी इतनी विशाल, रहस्यमयी व विविध है कि इसके बारे में जितना जानते हैं, वह कम ही है। क्या आप किसी ऐसे पेड़ के बारे में जानते हैं, जिसे देखकर ही आपको किसी बोतल की याद आ जाए। दरअसल, इस पेड़ की सरंचना कुछ ऐसी है कि इसे देखने पर आभास होता है कि मानो पेड़ की जड़ें ऊपर और तना नीचे हो। इसके इसी उल्टा दिखने और बोतल का आभास देने के कारण इसे बोतल टी या बाओबाब वृक्ष कहा जाता है।
ऑस्ट्रेलिया और मेडागास्कर में पाए जानेवाले बाओबाब को अनेक नामों से जाना जाता है। इसके अन्य नामों मे बोआब, बोतल वृक्ष, उल्टा पेड़ व बंदर रोटी पेड़ भी कहा जाता है। चूंकि इसके फल बंदरों को बहुत अच्छे लगते हैं, इसलिए इसका नाम बंदर रोटी पेड़ पड़ गया। अरबी में इसे बु-हिबाब कहा जाता है, जिसका अर्थ है कई बीजों वाला पेड़। इसकी ऊंचाई पांच से 30 मीटर तक हो सकती है। इसके तने का व्यास सात से 11 मीटर तक हो सकता है। इसमें जल संग्रह की अद्भुत क्षमता होती है। इसके तने में हजारों लीटर शुद्ध पानी भरा रहता है, जो वर्षा के अभाव वाले महीनों में पीने के काम आता है। इसके तने की भीतरी छाल फाइबर जैसी होती है जिससे कागज, कपड़े, रस्सी, मछली पकड़ने के जाल, धागे, बास्केट और कंबल जैसी कई वस्तुएं बनाई जाती हैं। यह एक पर्णपाती वृक्ष है। इस पेड़ पर पत्ते साल में सिर्फ  छह महीने लगते हैं। बाकी समय में यह एक ठूंठ की भांति दिखाई देता है। बाओबाब की छाल में 40 प्रतिशत तक नमी होती है और इसी वजह से इसकी लकड़ी जलाने के काम नहीं आती। इस वृक्ष की गिनती दीर्घायु वाले वृक्षों में की जाती है। इनकी उम्र पांच सौ साल से लेकर छह हजार साल तक होती है। इस वृक्ष की लकड़ी में वृद्धि वलयों का अभाव होता है, इसलिए इसकी वास्तविक आयु का पता लगाने के लिए कार्बन काल निर्धारण पद्धति की मदद ली जाती है।
बाओबाब के पेड़ पर पहली बार फूल पेड़ की उम्र के 20वें वर्ष में अप्रैल से मई के बीच लगते हैं। फूलों का रंग सफेद और आकार लगभग 12 सेमी तक होता है। यह अल्पायु पुष्प रात्रि में ही खिलते हैं। भले ही इन फूलों की अवधि कम हो, लेकिन यह बहुत उपयोगी होते हैं। इनके फलों से कई तरह की दवाइयां बनाई जाती हैं। वहीं इन फूलों के पराग कणों से गोंद भी बनाया जाता है। इस फल को सुखाने के बाद चूरा बनाया जाता है और इसे पानी में मिलाने से नींबू जैसा खट्टा स्वास्थ्यवर्धक पेय बनता है। एक फल में तकरीबन 30 बीज होते हैं और बीजों से भी कई तरह की दवाइयां, गोंद, कच्चा तेल और साबुन बनाया जाता है। वहीं इसके पत्तों में काफी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। अफ्रीका में इन पत्तों का प्रयोग सब्जी की तरह किया जाता है। साथ ही इन्हें उबालकर डिटर्जेंट पाउडर भी बनाया जा सकता है। बाओबाब का अफ्रीका के आर्थिक विकास में काफी योगदान होने की वजह से वहां इसे द वर्ल्ड टी की उपाधि प्रदान की गई है। साथ ही लगातार घटती इनकी संख्या के कारण इसे एक संरक्षित वृक्ष भी घोषित किया जा चुका है।






Comments

अन्य खबरें

भारतीय रेलवे 2030 तक 48 प्रमुख शहरों में ट्रेनों की शुरुआती क्षमता को दोगुना करेगी
भारतीय रेलवे 2030 तक 48 प्रमुख शहरों में ट्रेनों की शुरुआती क्षमता को दोगुना करेगी

नई दिल्ली .... देश में रेल यात्रियों की संख्या में निरंतर और तीव्र वृद्धि को देखते हुए भारतीय रेल द्वारा प्रमुख शहरों से संचालित होने वाली कोचिंग ट्रेनों की हैंडलिंग क्षमता बढ़ाने के लिए एक व्यापक और

यूएई से वांछित भगोड़े रितिक बजाज को भारत लाया गया
यूएई से वांछित भगोड़े रितिक बजाज को भारत लाया गया

नयी दिल्ली.... केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से वांछित भगोड़े अपराधी रितिक बजाज को इंटरपोल की सहायता से वापस लेकर यहां पहुंची। सीबीआई ने आज यह जानकारी दी है।

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर भारत ने जताई चिंता
बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हमलों को लेकर भारत ने जताई चिंता

नई दिल्ली ... भारत में बांग्लादेश उच्चायोग के सामने कथित प्रदर्शन को लेकर विदेश मंत्रालय ने स्थिति स्पष्ट की है। मंत्रालय ने बांग्लादेश के कुछ मीडिया संस्थानों पर भ्रामक प्रचार करने का आरोप लगाते हुए

सोनिया बोलीं, सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चलाया
सोनिया बोलीं, सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चलाया

नई दिल्ली ..... विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल यानी जी राम जी ने लोकसभा और राज्यसभा से पास होने के दो दिन बाद कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।