लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

प्रयागराज : बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की परेशानी,धान खराब,कटी फसल को संभालना मुश्किल
प्रयागराज : बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की परेशानी,धान खराब,कटी फसल को संभालना मुश्किल
डेली न्यूज नेटवर्क    30 Nov 2023       Email   

कौंधियारा,प्रयागराज(डीएनएन)।बेमौसम बारिश की वजह से धान खरीदी व संग्रहण केंद्रों में पड़े हजारों क्विंटल धान के खराब होने का खतरा बढ़ गया है।अभी तक जहां गुलाबी ठंड का एहसास हो रहा था वहीं बार‍िश के चलते ठंड में इजाफा हुआ है।तापमान में भी तीन से चार ड‍िग्री की ग‍िरावट दर्ज की गई है।ऐसे में आगले दो से तीन द‍िन में ठंड तेजी से बढ़ेगी।संग्रहण केंद्रों के लिए अभी मिलर के द्वारा धान का उठाव शुरु नहीं किया गया है,वहीं किसानों ने भी धान की कटाई पूरी नहीं की है।पूरे प्रयागराज में गुरुवार को सुबह से ही सभी स्थानों पर बारिश हुई,जिसके चलते किसानों की फसल का नुकसान होना तय माना जा रहा है।
अगले दो दिसंबर तक मौसम विभाग की ओर से बारिश की चेतावनी दी गई है।ऐसे में किसान फसल को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित हैं।पानी में भीग जाने से अब धान की क्वालिटी न सिर्फ खराब होगी,बल्कि उसकी कटाई महंगी पड़ेगी, क्योंकि धान के जमीन पर गिर जाने की वजह से अब उसकी मशीन से कटाई नहीं हो सकेगी। उसे श्रमिक ही निकाल पाएंगे।वहीं नमी के चलते धान खरीदी भी रिजेक्ट की जा सकती है।
समूचे क्षेत्र में धान की फसल पक कर कटने को तैयार हो चुकी है।अधिकांश जगह कटाई खत्म भी हो चुकी है।कहीं- कहीं कटे हुए धान के पौधे खेतों में पड़े हुए हैं।ऐसी स्थिति मे अचानक मौसम बिगड़ने से क्षेत्र के किसानों को चिंता सताने लगी है,कि यदि यही हाल अगले दो चार दिन और रहा तो पूरी मेहनत पर पानी फिर जाएगा।
कौंधियारा विकासखण्ड के अंतर्गत जोकनई,सोढिया,जेठूपुर,बमोखर,मुवैया आदि गांवों की कई बीघे की फसल जलमग्न हो गयी है,बरसात के कारण खेतों में धान के पौधे गिर गए हैं।बारिश की पानी से कटी हुए फसल के सड़ने एवं फसल में दाग होने की भी आशंका है।हालांकि किसान कटी हुई फसल को किसी भी तरह बारिश की पानी से बचाने का प्रयास कर रहे हैं पर सफल नहीं हो पा रहे हैं।
 फसल कटने के समय प्रकृति के इस प्रकोप का सामना किसानों को करना पड़ रहा है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शनिवार तक बारिश होने की पूरी संभावना है।ऐसे में किसानों के लिए परेशानी और बढ़ सकती है।क्षेत्र के किसानों ने करीब 90 फीसदी फसल काट लिया है,लेकिन उनमें से कई किसानों ने किसी कारणवश धान को खलिहान तक नहीं पहुंचा पाए हैं,कई किसानों ने थ्रेसर से मिंजाई के लिए खेतों में भी धान का भण्डारण कर रखा है,बारिश होने की वजह से उनकी बालियों के सड़ने व अंकुरण का खतरा रहेगा।
  तत्कालिक तौर पर जमीन गीली होने से धान को उठाना और मिंजाई भी संभव नहीं होगा।बेमौसम बारिश से सब्जियों की फसल पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।मिट्टी में नमी के कारण गोभी,कद्दू,लौकी जैसे कई सब्जियों में कीट लगने की संभावना है।
अमित पाण्डेय✍️






Comments

अन्य खबरें

सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर
सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर

नई दिल्ली .... केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क यानी विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। नई दरें एक जून से प्रभावी होंगी।

ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा
ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा

नई दिल्ली ... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे ताजमहल परिसर में बिताए। ताजमहल की खूबसूरती देखकर टिफनी काफी खुश

भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान
भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान

नई दिल्ली .... देश में घुसपैठ के कारण हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर ने इसे एक गंभीर और बड़ी चुनौती बताया

सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली ... कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के परिणामों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के मामले में चुप्पी