लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

लुप्त हो रही जनजातियों का संरक्षण
लुप्त हो रही जनजातियों का संरक्षण
एजेंसी    06 May 2024       Email   

नयी दिल्ली... ह्यूंडई मोटर इंडिया फाउंडेशन (एचएमआईएफ) ने भारत की समृद्ध पारंपरिक विरासत के उत्थान, संरक्षण और प्रचार-प्रसार की पहल के तहत अब लुप्त हाे रही जनजातियों के संरक्षण की दिशा में काम शुरू किया है।

फाउंडेशन के प्रयास आदिवासी कल्याण और संरक्षण से जुड़े क्षेत्रों पर केंद्रित हैं, विशेष रूप से तमिलनाडु के इरुंगट्टुकोट्टै में इरुला जनजाति और आंध्र प्रदेश के कुरनूल में चेंचू जनजाति जैसे स्थानीय एवं कमजोर जनजातीय समुदायों पर। फाउंडेशन के वनीकरण के प्रयासों से संरक्षक के रूप में 165 आदिवासी परिवारों को जोड़ते हुए एचएमआईएफ की सामाजिक पहल के साथ एकीकृत किया गया है। एचएमआईएफ ने लुप्तप्राय सांस्कृतिक कलाओं के संरक्षण के लिए भी अपने प्रयासों को समर्पित किया है। तमिलनाडु के कट्टैकुट्टू संगम थिएटर, पश्चिम बंगाल की सोहराई वॉल आर्ट, केरल के ओट्टम थुल्लल नृत्य, कर्नाटक के कावंडी निर्माण के संरक्षण के प्रयास किये गये हैं।

फाउंडेशन ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इन पहलों ने समृद्ध भारतीय संस्कृति को संरक्षित करने में मदद की है, साथ ही कलाकारों के लिए आजीविका के अवसर पैदा किए हैं और उनके सामाजिक कल्याण में योगदान दिया है।

एचएमआईएफ ने आंध्र प्रदेश के कुरलून में चेंचू जनजाति के 150 से अधिक परिवारों वाले पांच गांवों की पहचान की है ताकि उनके कृषि कौशल को बढ़ाते हुए एवं 250 एकड़ भूमि में आजीविका सृजन की गतिविधियों के माध्यम से उन्हें सशक्त किया जा सके। यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान देती है बल्कि स्थानीय जनजाति के परिवारों को कृषि-वन के संरक्षक के रूप में जोड़ती है, उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाती है और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देती है।

तमिलनाडु के इरुंगट्टुकोट्टै में इरुला जनजाति के लिए एचएमआईएफ ने चेन्नई में ह्यूंडई मोटर इंडिया के कारखाने के पास एसआईपीसीओटी क्षेत्र में एक परिवर्तनकारी पहल की है, जिसमें इरुला जनजाति के 15 स्थानीय परिवारों को एकीकृत किया गया है, ताकि 5,000 से अधिक पेड़ों और 12.16 एकड़ ओपन स्पेस रिजर्व (ओएसआर) भूमि में बनी नर्सरी के हरे-भरे क्षेत्र को बनाए रखा जा सके। इस प्रयास से न केवल बंजर भूमि को हरे-भरे जंगल में बदलना संभव हुआ है, बल्कि स्थानीय जनजातीय समुदाय के लिए यह आय का एक स्रोत भी है, जो सतत विकास और पर्यावरणीय प्रबंधन को बढ़ावा देता है। शुरुआत में दोनों क्षेत्र बंजर भूमि के रूप में थे और अब समृद्ध कृषि-वानिकी की प्रक्रियाओं, समृद्ध वनस्पतियों एवं जीवों के साथ हरे-भरे जंगल हैं, जिनका रखरखाव संबंधित जनजातीय समुदायों द्वारा किया जाता है।

संस्कृति एवं लुप्तप्राय कलाओं का संरक्षण कर्नाटक की सिद्दी महिलाओं द्वारा कावंडी बनाने में मदद किया गया है। फाउंडेशन ने कावंडी बनाने की तकनीक के प्रचार-प्रसार के लिए अपने संरक्षण के प्रयासों के तहत कर्नाटक में महिलाओं को प्रशिक्षण, उपकरण और संसाधन प्रदान किए हैं, जिससे वे अपने कौशल को बढ़ाने में सक्षम हो सकें और आय के अवसर सृजित कर सकें।






Comments

अन्य खबरें

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू
इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू

इनफिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री शुरू, शुरुआती कीमत ₹11,999 इन्फिनिक्स ने अपने नए स्मार्टफोन इन्फिनिक्स स्मार्ट 20 की बिक्री भारत में 12 जून से शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन फिलिप्कार्ट और चुनिंदा

पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक
पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के सरकार के आदेश पर लगाई रोक

लखनऊ ... इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने पंचायत चुनाव में देरी को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा रुख अपनाया है। न्यायमूर्ति सिद्धार्थ नंदन की पीठ ने अरविंद राठौर की याचिका पर सुनवाई करते हुए 25 मई 2026 और

भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश
भारत में तख्तापलट की पीएफआई की साजिश

नई दिल्ली .... भोपाल में एटीएस की जांच में पकड़े गए कथित आतंकी मॉड्यूल को लेकर पूछताछ में कई अहम खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस रिमांड में इजहार उल हक ने एजेंसी को बताया कि वह और पाकिस्तानी टेरर ग्रुप

एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत
एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत

नई दिल्ली ... असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग के दौरान वायुसेना का विमान क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 5 जवानों की मौत हो गई। इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत