उतरौला बलरामपुर। नगर व ग्रामीण अंचलों में राप्ती नदी के बाढ़ से स्थायी रुप से निजात दिलाने के लिए विभागीय अधिकारियों से कार्य योजना मांगी गई है। विधायक राम प्रताप वर्मा के आवास पर वार्ता के दौरान जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने उक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी दीर्घकालिक समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए संकल्पित है। केन्द्र व प्रदेश सरकार हर समस्या का समाधान के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रही है।
जनप्रतिनिधि व अधिकारी समन्वय स्थापित कर क्षेत्र की समस्या का समाधान के लिए प्रयास करते रहेंं। और सम्बंधित विभाग के मंत्रियों का सहयोग जरुर लें। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मिश्र, विधायक राम प्रताप वर्मा सदर विधायक पल्टूराम तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडेय पूर्व विधायक शैलू सिंह चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता, ब्लाक प्रमुख राकेश तिवारी हेमन्त कुमार जयसवाल, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी, भाजयुमो के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, भाजपा नगर अध्यक्ष फणींद्र गुप्त, कृष्ण कुमार गुप्ता, अंकुर कुमार गुप्ता, विकास गुप्ता, संदीप कुमार उपाध्याय, विजय पाल रुपेश कुमार गुप्त, ओम प्रकाश गुप्ता, राहुल कुमार, हर्षित जयसवाल दीपक कुमार, राज कुमार, दुर्गा प्रसाद, अभिषेक सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। मंत्री को विधायक राम प्रताप वर्मा ने राम मन्दिर की मूर्ति भेंट की।