नई दिल्ली ... कर्नाटक के विजयापुरा में संपत्ति विवाद के चलते शुक्रवार दोपहर 2 से 2ः30 बजे के बीच गोविंदपुरा गांव में छह लोगों की हत्या कर दी गई। इनमें से पांच लोग एक ही परिवार के थे। मृतकों की पहचान दुंडप्पा निरल (65), शिवपुत्र निरल (58), चंद्रकांत उर्फ चंदू निरल (55), राहुल निरल (25), समर्थ निरल (23) और शब्बीर अत्तार (45) के रूप में हुई है, जबकि इस घटना में अरविंद (72) और संदीप (33) नामक दो लोग घायल हुए हैं।
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, पीड़ितों के परिवार और पास के गांव के एक अन्य परिवार के बीच करीब 10 एकड़ जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा था। मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।