लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

देश में रहना है, तो वंदे मातरम, जन गण मन बोलना पड़ेगा
देश में रहना है, तो वंदे मातरम, जन गण मन बोलना पड़ेगा
एजेंसी    02 Jun 2026       Email   

नई दिल्ली .... पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि देश में रहना है, तो वंदे मातरम, जनगण मन बोलना पड़ेगा। इसके आगे उन्होंने कहा कि भारत में रहना है तो 26 जनवरी और 15 अगस्त का सम्मान करना होगा। उन्होंने कहा ‘हर स्कूल में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य हो गया है। यह भारतीय संस्कृति है। यह सनातन संस्कृति है। भारत को हिंदुस्तान और इंडिया दोनों के नाम से जाना जाता है। यह देश किसी और के हाथ में नहीं जा सकता।
हाल ही में बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान वंदे मातरम् गीत गाना अनिवार्य करने का फैसला लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी आधिकारिक निर्देश के मुताबिक राज्य के सभी छात्रों को स्कूल शुरू होने से पहले प्रार्थना सभा में राष्ट्रीय गीत गाना होगा। विभाग ने सभी स्कूल प्रमुखों को निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा था। शुभेंदु सरकार के इस फैसले से पहले राज्य के स्कूलों में मुख्य रूप से राष्ट्रगान जन-गण-मन गाया जाता था, जिसे गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने लिखा था। इसके अलावा पिछले कुछ वर्षों में राज्य की पूर्व तृणमूल कांग्रेस सरकार ने 1905 में बंगाल विभाजन के विरोध के दौरान टैगोर द्वारा लिखे गए ‘बांग्लार माटी बांग्लार जल’ को राज्य गीत के रूप में शामिल किया था। वहीं, अब नए सरकार के फैसले के अनुसार  बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित वंदे मातरम् भी प्रार्थना सभा का स्थायी हिस्सा बनेगा। 






Comments

अन्य खबरें

सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर
सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर

नई दिल्ली .... केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क यानी विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। नई दरें एक जून से प्रभावी होंगी।

ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा
ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा

नई दिल्ली ... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे ताजमहल परिसर में बिताए। ताजमहल की खूबसूरती देखकर टिफनी काफी खुश

भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान
भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान

नई दिल्ली .... देश में घुसपैठ के कारण हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर ने इसे एक गंभीर और बड़ी चुनौती बताया

सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
सीबीएसई स्कैम पर राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

नई दिल्ली ... कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन पर सीबीएसई की कक्षा 12 की परीक्षा के परिणामों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी के मामले में चुप्पी