लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

महिलाओं के साथ अन्याय के विरुद्ध 29 से राष्ट्रव्यापी आंदोलन : अलका लाम्बा
महिलाओं के साथ अन्याय के विरुद्ध 29 से राष्ट्रव्यापी आंदोलन : अलका लाम्बा
एजेंसी    25 Jul 2024       Email   

नयी दिल्ली।  महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लाम्बा ने कहा है कि देश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और अन्याय की घटनाएं तेजी से बढ रही है लेकिन भाजपा सरकार इस पर चुप्पी साधे है इसलिए उसे जगाने के लिए महिला कांग्रेस 29 जुलाई से राजधानी दिल्ली से देशव्यापी आंदोलन शुरु करेगी। सुश्री लाम्बा ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। मध्य प्रदेश में दबंगों ने दो महिलाओं को जिंदा जमीन में गाड़ दिया। देश के विभिनन हिस्सों में हर रोज दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं लेकिन भाजपा सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहे हैं और इस बारे में कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है इसलिए उनका संगठन देशव्यापी आंदोलन शुरु करेगा। देशभर की महिलाएं 29 जुलाई को यहां जंतर मंतर पर एकत्रित होंगी। इस आंदोलन को फिर राज्यों की राजधानियों तथा जिला मुख्यालयों से ब्लॉक स्तर पर आंदोलन चलाया जाएगा।

उन्होंने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग करते हुए कहा कि उनका संगठन राजनीति सशक्तीकरण के लिए महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने की मांग करता है। उनका कहना था कि यह कानून तत्काल लागू होना चाहिए और जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं वहां इन कानूनों को लागू कर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की मांग की और कहा कि आधी आबादी महँगाई और बेरोज़गारी से लड़ रही है और उन्हें राहत देने के लिए महालक्ष्मी योजना के तहत एक ग़रीब परिवार की एक महिला को सालाना एक लाख रुपए या हर माह आठ हज़ार पांच सौ रुपये की आर्थिक मदद दी जानी चाहिए।

महिलाओं के लिए सामाजिक न्याय और सुरक्षा के अधिकार को सुनिश्चित करने की मांग करते हुए उन्होंने कहा,“देश भर में लगातार महिलाओं के विरुद्ध अपराध में बढ़ोतरी देखी जा रही है और अपराधियों में क़ानून का डर ख़त्म होता जा रहा है। इसका ताज़ा उदाहरण मध्य प्रदेश के रीवा में दो महिलाओं को दबंगों द्वारा ज़िंदा गाड़े जाने की घटना है जिसने देश को शर्मसार किया है। नवी मुंबई में 30 साल की महिला का सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या हो जाती है, महाराष्ट्र के ठाणे ज़िले में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला होता है। राजस्थान में छह महीने में महिला अपराध के 20 हजार मामले दर्ज होते हैं और राज्य सरकार के मंत्री कहते हैं कि महिला उत्पीड़न के मामलों में कमी आई है। महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ने कहा, “यह आंदोलन राजधानी दिल्ली से होते हुए हर राज्य की राजधानी ,हर बड़े शहरों और ज़िलों तक में तब तक जारी रहेगा जब तक आधी आबादी की माँगो को माँग नहीं लिया जाता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल करने वालों का घेराव किया जाएगा।






Comments

अन्य खबरें

खरगे-राहुल ने वाल्मीकि मंदिर में की पूजा-अर्चना
खरगे-राहुल ने वाल्मीकि मंदिर में की पूजा-अर्चना

नयी दिल्ली।  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर गुरुवार को यहां वाल्मीकि मंदिर में पूजा-अर्चना कर सभी देशवासियों की सुख,

दुनिया को युद्ध में नहीं, बल्कि बुद्ध में मिलेगा समाधान: मोदी
दुनिया को युद्ध में नहीं, बल्कि बुद्ध में मिलेगा समाधान: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि पूरे विश्व को महात्मा बुद्ध की शिक्षाएं ग्रहण कर शांति की राह पर चलना चाहिए, क्योंकि दुनिया को युद्ध में नहीं, बल्कि बुद्ध में

कच्ची कॉलोनियों में बिना एनओसी 15 दिन में मिलेगा बिजली कनेक्शन : आतिशी
कच्ची कॉलोनियों में बिना एनओसी 15 दिन में मिलेगा बिजली कनेक्शन : आतिशी

नयी दिल्ली।  दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बुधवार को कहा कि दिल्ली सरकार ने यह फ़ैसला किया है कि अब लोगों को कच्ची कॉलोनियों में बिजली कनेक्शन के लिए डीडीए से एनओसी लेने की जरूरत नहीं

युवा कांग्रेस का ‘नौकरी दो, नशा नहीं’ अभियान शुरु
युवा कांग्रेस का ‘नौकरी दो, नशा नहीं’ अभियान शुरु

नयी दिल्ली।  युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय स्तर पर अपने महत्वपूर्ण ‘नौकरी दो, नशा नहीं’ अभियान शुरु कर दिया है और इसे हर प्रदेश, जिला तथा गांव स्तर तक पहुंचाया जाएगा। युवा कांग्रेस