नई दिल्ली ..... रेलवे पर स्वच्छता ही सेवा अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाया जा रहा है। बुधवार को घर-घर जाकर अपने आस-पास की सफाई के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए अभियान चलाया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान स्वच्छोत्सव की थीम पर चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जागरूकता पैदा करने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। यह अभियान रेलवे कॉलोनियों और रेलवे स्टेशनों पर चलाया गया। दिल्ली किशनगंज, पंजाबी बाग, शकूरबस्ती, एस.पी. मार्ग, लाजपत नगर, दिल्ली सराय रोहिल्ला, जींद, तुगलकाबाद, मेरठ सिटी रेलवे कॉलोनियों में डोर टू डोर अभियान चलाया गया।