बलरामपुर। आदर्श नगरपालिका परिषद अध्यक्ष डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू ने ग्राम कैली निकट मथुरा बाजार,तुलसीपुर स्थित पैतृक आवास पर आयोजित नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ के नवें दिवस के समापन पर आध्यात्मिक गुरुओं का सानिध्य प्राप्त किया।
उक्त अवसर देवीपाटन पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी, महंत बलराम दास महराज (अयोध्या धाम), श्री राम कथा वाचक संत सर्वेश महाराज का आशीर्वाद लिया। सदर विधायक पल्टू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र, श्रावस्ती जिलाध्यक्ष मिश्री लाल, महामंत्री रमन सिंह अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय, सीओ तुलसीपुर बृजनन्दन राय, सलिल सिंह टीटू,श्याम मनोहर तिवारी, अनूप चन्द्र गुप्ता उपस्थित रहे।