लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

पृथ्वी के संरक्षण में मानवता का कल्याण है
पृथ्वी के संरक्षण में मानवता का कल्याण है
एजेंसी    22 Apr 2026       Email   

नई दिल्ली .... विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पीएम ने कहा कि पृथ्वी की रक्षा करना सिर्फ हमारा दायित्व नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति एक पवित्र संकल्प है। उन्होंने कहा कि धरती के संरक्षण में ही मानवता का कल्याण निहित है।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि पृथ्वी हमारी माता है और इसके संरक्षण में मानवता का कल्याण निहित है। इसकी रक्षा करना हम सबका केवल दायित्व नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा पवित्र संकल्प भी है। उन्होंने इस दौरान संस्कृत श्लोक के माध्यम से भी पृथ्वी के महत्व और प्रकृति संरक्षण की भारतीय परंपरा को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री के संदेश को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है। बीते वर्षों में केंद्र सरकार ने स्वच्छता, हरित ऊर्जा, जल संरक्षण और वृक्षारोपण जैसे कई अभियानों को बढ़ावा दिया है। वहीं, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी विश्व पृथ्वी दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिवस हमें याद दिलाता है कि आज हमारे द्वारा उठाए गए कदम ही भविष्य की पृथ्वी को आकार देंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा को हमें अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में चल रहे स्वच्छ भारत अभियान और एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियानों का उल्लेख करते हुए कहा कि ये पहल लोगों को आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य के निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित कर रही हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रदेशवासियों को विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति में धरती को मां का स्वरूप माना गया है, जो समस्त चराचर जगत का निःस्वार्थ भाव से पोषण करती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि इस अवसर पर सभी पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त और वृक्षों से युक्त बनाने का संकल्प लें। उधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने कहा कि स्वच्छ, हरित और सुरक्षित वातावरण केवल आज की आवश्यकता नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस हमें प्रकृति के प्रति अपने दायित्वों का स्मरण कराता है। धामी ने लोगों से जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने, प्राकृतिक संसाधनों का संतुलित उपयोग करने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर देश के शीर्ष नेताओं के संदेश दिया। 






Comments

अन्य खबरें

सीएम बोले, धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करेगी सरकार
सीएम बोले, धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करेगी सरकार

नई दिल्ली ... पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने शनिवार को कहा कि राज्य की भाजपा सरकार दक्षिणेश्वर और कालीघाट मंदिर समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों पर सुविधाओं को बेहतर करने के लिए बड़े विकास

सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर
सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर घटाया निर्यात शुल्क, एक जून से लागू होगी नई दर

नई दिल्ली .... केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) के निर्यात पर लगने वाले विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क यानी विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। नई दरें एक जून से प्रभावी होंगी।

ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा
ट्रंप की बेटी टिफनी ने पति के साथ ताजमहल देखा

नई दिल्ली ... अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे ताजमहल परिसर में बिताए। ताजमहल की खूबसूरती देखकर टिफनी काफी खुश

भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान
भारत में घुसपैठ पर बड़ा एक्शन प्लान

नई दिल्ली .... देश में घुसपैठ के कारण हो रहे जनसांख्यिकीय बदलाव को लेकर गठित उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष और पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर ने इसे एक गंभीर और बड़ी चुनौती बताया