लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मार्मिक और करुणामयी कहानियां
मार्मिक और करुणामयी कहानियां
जाहिद खान    09 Jul 2017       Email   


कथाकार एसआर हरनोट मौजूदा दौर के उन कहानीकारों में एक हैं, जिनकी कहानियों ने साहित्यिक जगत में एक अलग पहचान बनाई है। उनकी कोई भी कहानी पढ़कर देख लीजिए, वह इतनी मार्मिक और करुणामयी होती है कि दिल भीग जाए। संवेदनाओं का अथाह संसार हमेशा उनकी कहानियों में विद्यमान रहता है। उनका आठवां कहानी संग्रह है- ‘लिटन ब्लॉक गिर रहा है’। इस संग्रह में उनकी नौ कहानियां संकलित हैं। पूर्व के कहानी संग्रहों की तरह ही इस संग्रह की सभी कहानियां अपने कथ्य और अपने दिल छूते अंत से बेहद प्रभावित करती हैं। संग्रह को पढ़कर मालूम चलता है कि हरनोट का साहित्य में क्या कद है। वे क्यों बड़े रचनाकार माने जाते हैं। 
हिमाचल प्रदेश और उसकी संस्कृति को समझने के लिए एसआर हरनोट की कहानियां एक प्रवेश द्वार हैं। एक छोटे पर्वतीय राज्य में निवास करने वाले हरनोट की चिंताएं और सामाजिक सरोकार बड़े हैं। प्रकृति की गोद में पले-बढ़े इस अप्रितम रचनाकार की मुख्य चिंता पर्यावरण को बचाने की है। तथाकथित विकास की अंधी दौड़ पहाड़ तक भी पहुंच गई है। हरनोट की बारीक नजर विकास के पीछे की साजिशों को अच्छी तरह से समझती है। यही वजह है कि जहां उन्हें मौका मिलता है, अपनी कहानियों के मार्फत वे लोगों को इस खतरे से हर मुमकिन आगाह करते हैं। ‘आभी’, ‘लोग नहीं जानते थे उनके पहाड़ खतरे में हैं’, ‘गाली’ और शीर्षक कहानी ‘लिटन ब्लॉक गिर रहा है’ में उन्होंने पर्यावरण के सवालों को मजबूती से रखा है। लोक परंपराओं, विश्वासों और स्थानीय रीति-रिवाजों में ही वे इस समस्या का समाधान देखते हैं। कहानी ‘आभी’ में वे एक छोटी-सी चिड़िया के माध्यम से पर्यावरण सुरक्षा का एक महत्वपूर्ण पैगाम देते हैं तो ‘लोग नहीं जानते थे उनके पहाड़ खतरे में हैं’ कहानी में वे पर्यावरण पर पूरा एक वैकल्पिक विमर्श पाठकों के सामने पेश करते हैं। गोया कि यह विमर्श भविष्य की लड़ाइयों के भी काम आ सकता है। ‘लिटन ब्लॉक गिर रहा है’ बदलते शिमला शहर और बदलते जीवन मूल्यों की कहानी है। इस बदलाव में क्या कुछ छूट गया, क्या कुछ टूट गया, यह कहानी हमें बतलाती है। 
‘हक्वाई’ और ‘आस्थाओं के भूत’ दलित विमर्श की कहानियां हैं। प्रचलित दलित विमर्श से हटकर ये कहानियां प्रतिरोध का नया आख्यान रचती हैं। इन कहानियों के नायक ‘भागीराम’ और ‘चुन्नी’ न सिर्फ  पहले शोषणकारी जातिवादी व्यवस्था को अच्छी तरह से समझते हैं, बल्कि बाद में इस व्यवस्था के खिलाफ  खम ठोककर खड़े भी हो जाते हैं। ‘मांएं’ स्त्री विमर्श की कहानी है। एक अलग ही शिल्प में रची गई यह कहानी पाठकों की संवेदनाओं को झंझोड़कर रख देती है। घर-घर में मौजूद टेलीविजन किस तरह से हमारी नई पीढ़ी को मशीन में तब्दील कर उन्हें संवेदनहीन बना रहा है, कहानी ‘जूजू’ का विषय है। यह कहानी हमें आगाह करती है कि यदि हम अब भी नहीं जागे तो बहुत देर हो जाएगी। 
एसआर हरनोट गजब किस्सागो हैं। उनके कहन का अंदाज बिल्कुल निराला है। वे सीधे-सीधे बात करने में यकीन रखते हैं। अपनी हर कहानी में छोटे-छोटे विवरणों से ऐसा खाका खींचते हैं कि कहानी के किरदार और पूरा माहौल जिंदा हो जाता है। स्थानीय परिवेश का अच्छी तरह से परिचय और आंचलिक शब्दों का ज्ञान उनकी कहानी की ताकत है। जरूरत के मुताबिक वे अपनी कहानियों में आंचलिक बोली का इस्तेमाल करने से भी नहीं चूकते। कोई भी कहानी पढ़ना शुरू कीजिए, मजाल है कि वह अधूरी छूट जाए। पाठक कहानी पूरी पढ़कर ही दम लेता है। यही एक अच्छे कहानीकार की पहचान भी होती है। यदि कहानी थोड़ी-सी ही पढ़ने के बाद बोझिल हो जाए तो पाठकों की उसमें से दिलचस्पी खत्म हो जाती है। अच्छा रचनाकार हमेशा इस बात का ख्याल रखता है कि वह जो भी लिखे, रुचिकर हो। उसमें एक संदेश हो, जो पाठकों को सोचने के लिए मजबूर करे। इन सारी कसौटियों पर एसआर हरनोट और प्रस्तुत संग्रह की सारी कहानियां खरी उतरती हैं। 
लिटन ब्लॉक गिर रहा है (कहानी संग्रह), एसआर हरनोट, आधार प्रकाशन, पंचकूला-134113






Comments

अन्य खबरें

कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता
कोरियाई सांस्कृतिक केंद्र के साथ मिलकर होगी अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता

नयी दिल्ली।  नयी दिल्ली स्थित कोरियाई सांस्कृतिक केन्द्र, भारत एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया के सहयोग से 17 मई से 'अखिल भारतीय के-पॉप प्रतियोगिता 2024' आयोजित करने जा रहा है। कोरियाई

मिसाइल आधारित स्मार्ट टारपीडो का सफल परीक्षण
मिसाइल आधारित स्मार्ट टारपीडो का सफल परीक्षण

नई दिल्ली।  रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन(डीआरडीओ) ने नई पीढ़ी की मिसाइल आधारित हल्की टारपीडो प्रणाली स्मार्ट का बुधवार को सफल परीक्षण किया। ओड़िशा के तटीय क्षेत्र में डॉक्टर एपीजे

कोविड-कोविशील्ड: उच्चतम न्यायालय में याचिका, दुष्प्रभावों की जांच की मांग
कोविड-कोविशील्ड: उच्चतम न्यायालय में याचिका, दुष्प्रभावों की जांच की मांग

नई दिल्ली।  कोविशील्ड वैक्सीन के कथित दुष्प्रभावों की जांच के लिए उच्चतम न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की देखरेख में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक की अध्यक्षता

कल अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु
कल अयोध्या में रामलला का दर्शन करेंगी राष्ट्रपति मुर्मु

नयी दिल्ली।  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन तथा पूजा अर्चना करेंगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी कर