लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

'सिंघम अगेन' में धमाल मचाएंगे जैकी श्राफ-टाइगर श्रॉफ
एजेंसी    22 May 2024       Email   

मुंबई।  बॉलीवुड के माचो हीरो जैकी श्राफ और उनके पुत्र टाइगर श्राफ की जोड़ी फिल्म सिंघम अगेन में नजर आयेगी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिंघम अगेन' इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। अजय देवगन, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ समेत कई स्टार्स इस फिल्म में एक साथ दिखाई देने वाले हैं। अब जैकी श्रॉफ ने भी इस फिल्म की टीम को जॉइन कर लिया है और कश्मीर में इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है।'बागी 3' में एक साथ काम करने के बाद यह दूसरी फिल्म होगी, जिसमें पिता और बेटे यानी जैकी श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ एक साथ काम करने वाले हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने भी इस फिल्म की शूटिंग पूरी की थी और उसके बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। अर्जुन इस फिल्म में विलेन का किरदार निभाते हुए दिखाई देने वाले हैं। रोहित शेट्टी की यह फिल्म अगस्त 2024 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।






Comments

अन्य खबरें

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के नामांकन तिथि 15 सितंबर है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर

पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित
पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित

नयी दिल्ली।  सातवें राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के छठे दिन तक 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 752 जिलों से 1.37 करोड़ गतिविधियां आयोजित की गयी है जिसमें बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,

शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी
शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के शिक्षक वर्ग का आह्वान किया है कि वे अपने विद्यार्थियों को शिक्षण-प्रशिक्षण, संस्कार-सुधार करके उनको इस तरह समर्थवान बनाएं ताकि वह आने

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति

नयी दिल्ली।  कांग्रेस ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समन्वय समिति का गठन किया है जो संबंधित राज्य की घोषणा पत्र समिति के साथ मिलकर काम करेगी। कांग्रेस