लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

एशियाई टेटे चैंपियनशिप में भारतीय लड़के और लड़कियों ने जीते स्वर्ण पदक
एशियाई टेटे चैंपियनशिप में भारतीय लड़के और लड़कियों ने जीते स्वर्ण पदक
एजेंसी    30 May 2024       Email   

नयी दिल्ली।  भारत की अंडर-19 और अंडर-15 लड़के और लड़कियों ने दक्षिण एशियाई युवा टेबल टेनिस चैंपियनशिप के अंतिम दिन एकल और युगल स्पर्धा के सभी संभावित स्वर्ण पदक जीते। टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया के अनुसार, श्रीलंका के कैंडी में कल रात खेले गए मुकाबलों में भारतीय लड़कों और लड़कियों ने स्वर्ण पदक के साथ एकल मुकाबलों में अपने खाते में चार रजत पदक भी जीते।

अंडर-19 लड़कों के एकल फाइनल में अंकुर भट्टाचार्जी ने जश मोदी को 11-8, 5-11, 11-9, 11-6 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जश मोदी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पाकिस्तान और बंगलादेश ने कांस्य पदक जीते। वहीं लड़कियों के वर्ग में सायाली वानी ने प्रीथा वर्तिकार को 11-9, 10-12, 11-4, 11-8 से हराकर खिताब जीता, जिससे प्रीथा दूसरे स्थान पर पहुंच गई। इस वर्ग में पाकिस्तान और मेजबान श्रीलंका को कांस्य पदक मिला।

अंडर-15 लड़कों में सोहम मुखर्जी एकल चैंपियन बने, उन्होंने सार्थक आर्य को 11-7, 11-8, 11-7 से हराया, जबकि कांस्य पदक पाकिस्तान के दो पैडलर्स अब्बास अमजद खान और अब्दल मोहम्मद खान के खाते में गया। लड़कियों के अंडर-15 एकल में सिंड्रेला दास ने हमवतन दिव्यांशी बोमिक को 12-10, 8-11, 11-8, 11-9 से हराया। नेपाल की सुभाश्री श्रेष्ठा और श्रीलंका की योशिनी जयवर्धने को कांस्य पदक के लिए संघर्ष करना पड़ा। अंडर-19 लड़कों के डबल्स में अंकुर और जश ने मिलकर पाकिस्तानी जोड़ी शायन फारूक और ताहा बिलाल को 11-6, 13-11, 11-9 से हराकर स्वर्ण पदक जीता, जबकि तनीषा कोटेचा और रिशा मीरचंदानी ने नेपाली जोड़ी बिनाका राय और इवाना थापा मगर को 11-3, 11-6, 11-5 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

अंडर-15 लड़कों के डबल्स में साहिल रावत और रूपम सरदार ने अबुल हाशम हसीब और मोहम्मद थमिदुर रहमान को 11-8, 11-6, 11-8 से हराकर शीर्ष पर रहे। लड़कियों की श्रेणी में काव्या भट्ट और अंकोलिका चक्रवर्ती ने श्रीलंका की जोड़ी योशिनी और शान्या मुथुली को 11-6, 11-5, 11-6 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। अंकुर ने अंडर-10 मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने प्रीथा वर्तिकार के साथ मिलकर मालदीव की अख्यार अहमद खालिद और फातिमा धीमा अली की जोड़ी को 11-9, 12-10, 11-8 से हराया। इसके बाद, सार्थक आर्य और सिंड्रेला दास ने श्रीलंका के अकियन बोजित और योशिनी को 11-8, 3-11, 11-2, 12-10 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इससे पहले, भारतीय पैडलर्स ने अंडर-15 लड़के और लड़कियों के अलावा अंडर-19 लड़की वर्ग में भी टीम खिताब जीते थे।






Comments

अन्य खबरें

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के नामांकन तिथि 15 सितंबर है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर

पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित
पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित

नयी दिल्ली।  सातवें राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के छठे दिन तक 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 752 जिलों से 1.37 करोड़ गतिविधियां आयोजित की गयी है जिसमें बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,

शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी
शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के शिक्षक वर्ग का आह्वान किया है कि वे अपने विद्यार्थियों को शिक्षण-प्रशिक्षण, संस्कार-सुधार करके उनको इस तरह समर्थवान बनाएं ताकि वह आने

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति

नयी दिल्ली।  कांग्रेस ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समन्वय समिति का गठन किया है जो संबंधित राज्य की घोषणा पत्र समिति के साथ मिलकर काम करेगी। कांग्रेस