लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

बंगलादेश में भूस्खलन से नौ लोगों की मौत, कई मकान क्षतिग्रस्त
बंगलादेश में भूस्खलन से नौ लोगों की मौत, कई मकान क्षतिग्रस्त
एजेंसी    19 Jun 2024       Email   

ढाका।  बंगलादेश के दक्षिण-पूर्वी शहर कॉक्स बाजार में बुधवार तड़के भारी बारिश के कारण रोहिंग्या शिविरों में भूस्खलन में नौ लोगों की मौत हो गयी और कई मकान क्षतिग्रस्त हो गये। अतिरिक्त शरणार्थी राहत एवं प्रत्यावर्तन आयुक्त मोहम्मद समसुद्दुजा ने संवाददाताओं को बताया कि भूस्खलन ढाका से लगभग 292 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में कॉक्स बाजार जिले के शिविर संख्या नौ और 10 में हुआ। उन्होंने बताया कि रोहिंग्या लोग कॉक्स बाजार जिले के 33 शिविरों में रह रहे हैं, जहां मंगलवार से भारी बारिश हो रही है। श्री समसुद्दुजा ने बताया कि अधिकारी जोखिम भरी पहाड़ी ढलानों पर रह रहे लोगों को निकालने के लिए काम कर रहे हैं। गौरतलब है कि बंगलादेश के पहाड़ी इलाकों में भारी मानसून के दौरान अक्सर भूस्खलन होता है, जो आमतौर पर जून से सितंबर तक चलता है।






Comments

अन्य खबरें

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के नामांकन तिथि 15 सितंबर है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर

पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित
पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित

नयी दिल्ली।  सातवें राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के छठे दिन तक 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 752 जिलों से 1.37 करोड़ गतिविधियां आयोजित की गयी है जिसमें बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,

शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी
शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के शिक्षक वर्ग का आह्वान किया है कि वे अपने विद्यार्थियों को शिक्षण-प्रशिक्षण, संस्कार-सुधार करके उनको इस तरह समर्थवान बनाएं ताकि वह आने

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति

नयी दिल्ली।  कांग्रेस ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समन्वय समिति का गठन किया है जो संबंधित राज्य की घोषणा पत्र समिति के साथ मिलकर काम करेगी। कांग्रेस