लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

नड्डा ने डेंगू से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की
नड्डा ने डेंगू से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की
एजेंसी    10 Jul 2024       Email   

नयी दिल्ली.... केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने बुधवार को देशभर में डेंगू बुखार की स्थिति और इसकी रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की तैयारियों की समीक्षा की।

श्री नड्डा की अध्यक्षता में इस उच्च स्तरीय बैठक में देश भर में डेंगू की स्थिति और तैयारियों के बारे में जानकारी दी गई। मानसून की शुरुआत और बरसात के मौसम में डेंगू के मामलों की बढ़ती संख्या के खतरे से उत्पन्न चुनौती का उल्लेख करते हुए श्री नड्डा ने डेंगू से निपटने के लिए तैयार रहने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को डेंगू के खिलाफ रोकथाम, नियंत्रण और प्रबंधन उपायों को मजबूत करने के निर्देश दिए।

केंद्रीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से डेंगू से प्रभावित उन राज्यों और क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने को कहा , जहां अक्सर प्रकोप की सूचना मिलती है। उन्होंने अधिकारियों से डेंगू की रोकथाम के लाने के लिए राज्यों के साथ सक्रिय रूप से काम करने के निर्देश दिये। उन्होंने विशेष रूप से आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय , ग्रामीण विकास मंत्रालय , शिक्षा मंत्रालय और नगर निगमों और स्थानीय स्वशासन को शामिल करते हुए अंतर-मंत्रालयी समन्वय अभिसरण पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि केंद्र डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण गतिविधियों के लिए समय पर कार्रवाई पर राज्यों के साथ सक्रिय रूप से संवाद कर रहा है। डेंगू की रोकथाम और नियंत्रण पर उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में संवेदनशील बनाने के लिए विभिन्न अंतर-क्षेत्रीय बैठकें आयोजित की गई हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले वर्षों में इन गतिविधियों को और मजबूत किया जाएगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आम तौर पर दिन के समय काटने वाले एडिस मच्छर के बारे में जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को डेंगू की रोकथाम और जागरूकता के लिए केंद्रीय हेल्पलाइन नंबर बनाने का निर्देश दिया। राज्यों को भी इसी तरह की हेल्पलाइन नंबर चालू करने की सलाह दी गई।

श्री नड्डा ने एम्स और सभी केंद्रीय सरकारी अस्पतालों को प्रशिक्षित कर्मचारियों, दवाओं और अन्य साजो सामान सहित पूरी तरह सुसज्जित डेंगू वार्ड बनाने का निर्देश दिया है।






Comments

अन्य खबरें

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के नामांकन तिथि 15 सितंबर है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर

पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित
पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित

नयी दिल्ली।  सातवें राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के छठे दिन तक 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 752 जिलों से 1.37 करोड़ गतिविधियां आयोजित की गयी है जिसमें बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,

शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी
शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के शिक्षक वर्ग का आह्वान किया है कि वे अपने विद्यार्थियों को शिक्षण-प्रशिक्षण, संस्कार-सुधार करके उनको इस तरह समर्थवान बनाएं ताकि वह आने

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति

नयी दिल्ली।  कांग्रेस ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समन्वय समिति का गठन किया है जो संबंधित राज्य की घोषणा पत्र समिति के साथ मिलकर काम करेगी। कांग्रेस