लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मोदी भाजपा के मुख्यालय पहुंचे, आम कार्यकर्ताओं से मिले
मोदी भाजपा के मुख्यालय पहुंचे, आम कार्यकर्ताओं से मिले
एजेंसी    18 Jul 2024       Email   

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार शाम को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मुख्यालय पहुंचे और पार्टी के आम कार्यकर्ताओं से मिल कर उनकी कुशल क्षेम पूछी। श्री मोदी के भाजपा मुख्यालय पहुंचने पर भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उनका स्वागत किया। श्री मोदी ने भाजपा मुख्यालय में लंबे समय से काम कर रहे कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उन्‍हें संबोधित भी क‍िया। इस मुलाकात को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में लौटने के बाद कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं के काम के लिए उनकी सराहना के रूप में देखा जा रहा है।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत के बाद भी प्रधानमंत्री श्री मोदी ने पार्टी मुख्यालय का दौरा किया था और कर्मचारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। उनका मकसद हर वक्‍त कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाना होता है। श्री मोदी के आने से पहले हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी मुख्यालय में बैठक बुलाई गई थी जिसमें पार्टी के प्रदेश प्रभारी सतीश पुनिया, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष, हरियाणा के प्रदेश संगठन मंत्री भी मौजूद थे। पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष भी बैठक में शामिल हुए।






Comments

अन्य खबरें

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के नामांकन तिथि 15 सितंबर है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर

पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित
पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित

नयी दिल्ली।  सातवें राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के छठे दिन तक 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 752 जिलों से 1.37 करोड़ गतिविधियां आयोजित की गयी है जिसमें बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,

शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी
शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के शिक्षक वर्ग का आह्वान किया है कि वे अपने विद्यार्थियों को शिक्षण-प्रशिक्षण, संस्कार-सुधार करके उनको इस तरह समर्थवान बनाएं ताकि वह आने

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति

नयी दिल्ली।  कांग्रेस ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समन्वय समिति का गठन किया है जो संबंधित राज्य की घोषणा पत्र समिति के साथ मिलकर काम करेगी। कांग्रेस