लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सिक्किम के राज्यपाल समेत कई मंत्रियों का आगमन आज
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सिक्किम के राज्यपाल समेत कई मंत्रियों का आगमन आज
Daily News Network    20 Jul 2024       Email   

प्रयागरज। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री एवं प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विधायक नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी के पुत्र की शादी के बाद शनिवार को प्रयागराज में भव्य आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मणाचार्य जी के साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार एवं अन्य राज्यों के कई कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री, विधायक एवं सांसद के साथ ही उद्योग जगत की हस्तियों का आगमन होगा। जो मंत्री नन्दी एवं प्रयागराज की पूर्व महापौर श्रीमती अभिलाषा गुप्ता नन्दी के पुत्र अभिषेक एवं कृष्णिका के आशीर्वाद समारोह में सम्मिलित होने के साथ ही नव दंपति को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर में प्रयागराज पहुंच कर मंत्री नंदी के बहादुरगंज स्थित घर जायेंगे। आशीर्वाद समारोह में शामिल होंगे। वही उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दिन में करीब 11 बजे मंत्री नन्दी के घर जाकर वर वधु को विवाह की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद देंगे।
महिला कल्याण मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर मिश्रा दयालु, राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार, राज्य मंत्री खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति सतीश  चंद्र शर्मा, जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जेपीएस राठौर, राज्य मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण दानिश आजाद अंसारी, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, सभापति विधान परिषद कुंवर मानवेंद्र सिंह जी के साथ ही कई अन्य मंत्री शामिल होंगे।






Comments

अन्य खबरें

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के नामांकन तिथि 15 सितंबर है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर

पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित
पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित

नयी दिल्ली।  सातवें राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के छठे दिन तक 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 752 जिलों से 1.37 करोड़ गतिविधियां आयोजित की गयी है जिसमें बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,

शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी
शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के शिक्षक वर्ग का आह्वान किया है कि वे अपने विद्यार्थियों को शिक्षण-प्रशिक्षण, संस्कार-सुधार करके उनको इस तरह समर्थवान बनाएं ताकि वह आने

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति

नयी दिल्ली।  कांग्रेस ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समन्वय समिति का गठन किया है जो संबंधित राज्य की घोषणा पत्र समिति के साथ मिलकर काम करेगी। कांग्रेस