लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

यूपीएससी में गड़बड़ी की ख़बरें खतरनाक, जवाब दे सरकार : प्रियंका
यूपीएससी में गड़बड़ी की ख़बरें खतरनाक, जवाब दे सरकार : प्रियंका
एजेंसी    20 Jul 2024       Email   

नयी दिल्ली... कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को कहा कि संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा शासन प्रशासन तथा देश के लिए महत्वपूर्ण है और इस प्रक्रिया में गड़बड़ी की खबरें चौंकाने वाली हैं, इसलिए सरकार को इस बारे में जवाब देना चाहिए।

श्रीमती वाड्रा ने इस परीक्षा की प्रक्रिया में गड़बड़ी की खबरों को हैरान करने वाला बताया और कहा, "यूपीएससी की प्रक्रियाओं में गड़बड़ी की खबरें बहुत हैरान करने वाली हैं। इस महत्वपूर्ण चयन प्रक्रिया में हुई एक भी गड़बड़ी बड़े सवाल खड़े करती है और लाखों युवाओं के सपनों और उनके विश्वास पर चोट करती है।"

उन्होंने कहा, "यूपीएससी देश की सबसे नामी परीक्षा है और उससे निकले लोग शासन व्यवस्था के सबसे महत्वपूर्ण स्तम्भ होते हैं। देश के करोड़ों लोगों का भरोसा और हमारे रोजमर्रा के शासन-प्रशासन का कामकाज इस संस्था की पेशेवर प्रणाली से जुड़ा है।

मैंने खुद देखा है कि इस परीक्षा के लिए युवा कितनी मेहनत, आँखों में ढेर सारे सपने लिए और दिल में लगन के साथ तैयारियां करते हैं। इस प्रणाली को और अधिक पारदर्शी तथा प्रामाणिक बनाने के लिए बदलावों की सख्त जरूरत है, क्या इस पर विचार नहीं किया जाना चाहिए?"

कांग्रेस नेता ने कहा, "यूपीएससी से जुड़े सवाल इस देश के शासन-प्रशासन के प्रति भरोसे और हमारे करोड़ों युवाओं के सपनों से जुड़े सवाल हैं। इस पर सरकार से जवाब आना जरूरी है। जरूरी है कि इन सवालों का जवाब जनता और यूपीएससी की तैयारी करने वाले युवाओं को मिले-क्या इसके लिए यूपीएससी के उच्च पदों पर राजनीतिक नियुक्तियों से आए लोग जिम्मेदार हैं। यदि हाँ तो उन पर कार्रवाई कब?"

उन्होंने कहा, "जिस सिस्टम में एक-एक नंबर के चलते उच्च स्तर का कम्पटीशन होता है, उसमें क्या केवल सतही तौर पर जाँच करके पल्ला झाड़ना उचित है। नकली सर्टिफिकेट का सिस्टम एससी, एसटी, ओबीसी, विकलांग और ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को मिलने वाले मौके पर चोट करता है। क्या सर्टिफिकेट जाँचने की कोई ठोस संस्थागत प्रणाली विकसित नहीं की जा सकती?"






Comments

अन्य खबरें

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के नामांकन तिथि 15 सितंबर है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर

पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित
पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित

नयी दिल्ली।  सातवें राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के छठे दिन तक 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 752 जिलों से 1.37 करोड़ गतिविधियां आयोजित की गयी है जिसमें बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,

शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी
शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के शिक्षक वर्ग का आह्वान किया है कि वे अपने विद्यार्थियों को शिक्षण-प्रशिक्षण, संस्कार-सुधार करके उनको इस तरह समर्थवान बनाएं ताकि वह आने

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति

नयी दिल्ली।  कांग्रेस ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समन्वय समिति का गठन किया है जो संबंधित राज्य की घोषणा पत्र समिति के साथ मिलकर काम करेगी। कांग्रेस