लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
Daily News Network    21 Jul 2024       Email   

बहराइच।

प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास के तत्वावधान में नगर के महिला महाविद्यालय में यूपी बोर्ड के टाप टेन, सीबीएससी, आईसीएससी बोर्ड के जिला टापर्स प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त, माध्यमिक संस्कृत शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली मानसी चौरसिया व प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली गरिमा चौरसिया तथा चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली शालिनी चौरसिया के साथ-साथ लगभग 100 मेधावी छात्र-छात्राओं को अभिनंदन समारोह में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रदेश संरक्षक घनश्याम वाजपेई एवं कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव ध्रुव कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप  में पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी श्यामकरण टेकडीवाल, विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएफओ अजीत सिंह, वन क्षेत्राधिकारी कैसरगंज अभिषेक सिंह, मुख्य वक्ता मैजर डा.एस.पी.सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर रही। न्यास के प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवेंद्र उपाध्याय ने न्यास द्वारा कराए जा रहे हैं कार्यों की जानकारी दी एवं अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकडीवाल ने कहा कि छात्र-छात्राओं को अपनी शिक्षा के प्रति जागरूक होकर लक्ष्य को निर्धारित कर लेना चाहिए। विशिष्ट अतिथि डीएफओ अजीत सिंह ने छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि देश आपकी तरफ देख रहा है। मुख्य वक्ता मेजर डॉ एस पी सिंह  ने प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सेवा न्यास निरंतर सामाजिक कार्यों के लिए कार्य कर रहा है। विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर ने कहा कि शिक्षा व्यक्ति को महान बनाती है। विशिष्ट अतिथि वन क्षेत्राधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि छात्र छात्राओं को एक ही लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिए। यदि लक्ष्य भटका तो सफलता नहीं मिलेगी। न्यास के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सच्चे हृदय से मेहनत करने की अति आवश्यकता है। बिना लगन और मेहनत के लक्ष्य प्राप्त नहीं हो सकता है। इसलिए सभी छात्र छात्राओं को मेहनत और लगन से पढ़ाई करना चाहिए। संरक्षक घनश्याम वाजपेई ने आये हुए अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को किसान पी जी कालेज के सचिव डॉ मेजर एस पी सिंह, जी सी अजय शर्मा, रेंजर दीपक सिंह, प्रदेश अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र कुमार उपाध्याय, संजय सिंह, अमरनाथ मिश्रा, अनंतराम निषाद,  जितेन्द्र वाजपेई, सुरेश श्रीवास्तव, बजरंगबली पाठक, पवन मौर्य, आदर्श शुक्ल, सूरज शुक्ल, प्रदीप त्रिपाठी, अजीत मौर्य, अतुल गौड़, शोभनाथ पाण्डेय, एकता जायसवाल आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर राजेश जायसवाल, सूर्य प्रकाश जायसवाल, पुनीत मिश्र, अशोक कुमार मद्धेशिया, अर्चना मिश्रा, रजनी, सोमनाथ तिवारी आदि उपस्थित रहे।






Comments

अन्य खबरें

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के नामांकन तिथि 15 सितंबर है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर

पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित
पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित

नयी दिल्ली।  सातवें राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के छठे दिन तक 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 752 जिलों से 1.37 करोड़ गतिविधियां आयोजित की गयी है जिसमें बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,

शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी
शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के शिक्षक वर्ग का आह्वान किया है कि वे अपने विद्यार्थियों को शिक्षण-प्रशिक्षण, संस्कार-सुधार करके उनको इस तरह समर्थवान बनाएं ताकि वह आने

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति

नयी दिल्ली।  कांग्रेस ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समन्वय समिति का गठन किया है जो संबंधित राज्य की घोषणा पत्र समिति के साथ मिलकर काम करेगी। कांग्रेस