लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने किया पौधारोपण
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने किया पौधारोपण
Daily News Network    22 Jul 2024       Email   

बलरामपुर। एक पेड़ मां के नाम के अन्तर्गत सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह की अगुवाई में तुलसीपार्क में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आम, नीम, गूलर सहित दर्जनों पौधों को भाजपाईयों ने रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। 
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से पूरे प्रदेश में पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके क्रम में तुलसीपार्क में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कहा कि वृक्षों से हमें आक्सीजन के साथ तमाम जीवन रक्षक औषधियां प्राप्त होती हैं। जो मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी होता है। वृक्षों के कमी के कारण पर्यावरण में बदलाव हुआ है। जिस कारण आज के समय में मौसम का सही अनुमान भी नहीं लग पाता है। जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू ने कहा कि एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम जिले के सभी मंडलों एवं बूथों पर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें जिले से लेकर बूथ अध्यक्ष तक कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष संदीप वर्मा, महामंत्री अक्षय शुक्ल, महेन्द्र पाण्डेय, संदीप उपाध्याय, संतमणि तिवारी, अभिषेक सिंह व ऋषभ सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।






Comments

अन्य खबरें

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के नामांकन तिथि 15 सितंबर है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर

पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित
पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित

नयी दिल्ली।  सातवें राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के छठे दिन तक 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 752 जिलों से 1.37 करोड़ गतिविधियां आयोजित की गयी है जिसमें बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,

शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी
शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के शिक्षक वर्ग का आह्वान किया है कि वे अपने विद्यार्थियों को शिक्षण-प्रशिक्षण, संस्कार-सुधार करके उनको इस तरह समर्थवान बनाएं ताकि वह आने

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति

नयी दिल्ली।  कांग्रेस ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समन्वय समिति का गठन किया है जो संबंधित राज्य की घोषणा पत्र समिति के साथ मिलकर काम करेगी। कांग्रेस