लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

श्याम हत्याकाण्ड का राजफाश, दो गिरफ्तार
श्याम हत्याकाण्ड का राजफाश, दो गिरफ्तार
Daily News Network    24 Jul 2024       Email   

बहराइच।

थाना पयागपुर पुलिस द्वारा मंगलवार को हुए हत्याकाण्ड खुलासा कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हत्या अभियुक्तों ने मृतक के साथ बैठ कर शराब पी थी। जिसके बाद तीनों में विवाद हुआ था। जिसके बाद अभियुक्तों ने उसके सिर पर कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी थी। थाना प्रभारी पयागपुर करूणाकर पाण्डेय ने बताया कि जनपद गोण्डा के कोतवाली नगर अन्तर्गत जयनगरा निवासी श्याम सैनी अपनी ससुराल पहलवारा में रह रहा था। मृतक शराब का आदी था। उसने शीतल सैनी पुत्र जमुना व राम नरायन सैनी पुत्र बलीराज निवासीगण देवरिया के साथ शराब पी थी। शराब पीने के बाद तीनों में विवाद हुआ। विवाद के दौरान अभियुक्तों ने सर पर कुल्हाड़ी मारकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद शव को बाग में ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों अभियुक्तो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से आला कत्ल बरामद किया गया।






Comments

अन्य खबरें

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के नामांकन तिथि 15 सितंबर है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर

पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित
पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित

नयी दिल्ली।  सातवें राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के छठे दिन तक 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 752 जिलों से 1.37 करोड़ गतिविधियां आयोजित की गयी है जिसमें बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,

शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी
शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के शिक्षक वर्ग का आह्वान किया है कि वे अपने विद्यार्थियों को शिक्षण-प्रशिक्षण, संस्कार-सुधार करके उनको इस तरह समर्थवान बनाएं ताकि वह आने

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति

नयी दिल्ली।  कांग्रेस ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समन्वय समिति का गठन किया है जो संबंधित राज्य की घोषणा पत्र समिति के साथ मिलकर काम करेगी। कांग्रेस