लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

बाढ से निपटने को किया गया मॉक अभ्यास, बचाव की दी गयी जानकारी
बाढ से निपटने को किया गया मॉक अभ्यास, बचाव की दी गयी जानकारी
Daily News Network    25 Jul 2024       Email   

मिर्जापुर। मिर्जापुर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देशन में एवं अपर जिलाधिकारी (वि0/ रा0)/ प्रभारी अधिकारी- आपदा प्रबंधन  शिव प्रताप शुक्ल के मार्गदर्शन में आज जनपद के समस्त सम्बंधित विभागों द्वारा बाढ़ प्रबंधन के अंतर्गत राज्य स्तरीय मॉक अभ्यास किया गया।  इसमें बाढ से दौरान किसी के डूबने पर बचाव कार्य तथा पानी से घिरे गांवों से लोगों को निकालने का अभ्यास किया गया। 
इस मॉक ड्रिल में अपर जिलाधिकारी (वि0/ रा0)/ प्रभारी अधिकारी-आपदा प्रबंधन शिव प्रताप शुक्ल के द्वारा मॉक अभ्यास को प्रारंभ किया गया जिसमें कि सुबह 10 बजे इमरजेंसी आपरेशन सेंटर (ईओसी) को दीवान घाट, विन्ध्याचल में गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण 5 लोगों के डूबने एवं जलभराव की सूचना मिलती है। इस पर तत्काल ईओसी द्वारा अपर जिलाधिकारी (वि0/ रा0) के अलावा वायरलेस से पुलिस कन्ट्रोल रूम को सूचित करते हुए स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, पशुपालन विभाग के अधिकारियों को फोन किया गया। स्थानीय गोताखोरों एवं नाविक से ईओसी द्वारा संपर्क करते हुए बाढ़ की स्थिति के सम्बन्ध में अवगत कराया गया और 10:25 बजे तक, यानि 25 मिनट के अन्दर बाढ में फंसे व्यक्तियों को बाहर निकालकर स्टेजिंग एरिया के निकट उपचार कराते हुए बाढ राहत केंद्र तक लाया गया।   इसके अलावा वहां आयोजित गोष्ठी में बाढ़ प्रभावित इलाकों में दवा वितरण या कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करने से लेकर लोगों के स्वास्थ्य व पशुओं का भी ख्याल रखने के तरीकों के बारे में बताया गया।
 इस अभ्यास में एस0डी0आर0एफ0 एवं 36 वीं वाहिनी पी0ए0सी0 द्वारा कुल तीन नावों के माध्यम से बचाव कार्य का प्रदर्शन किया गया एवं बचाव किये गए लोगों का स्टेजिंग एरिया पर मौजूद मेडिकल टीम ने जांच की। उपरोक्त के अतिरिक डूबने वाले व्यक्तियों को बचाव उपरांत नजदीकी विन्ध्याचल सीएचसी तक ले जाया गया। एस0डी0आर0एफ0 एवं 36 वीं वाहिनी पी0ए0सी0 द्वारा डूबे व्यक्ति की शव की तलाश करना, बाढ़ प्रभावितों का प्रारंभिक उपचार कराने का भी अभ्यास किया गया। 
इस मॉक अभ्यास में दीवान घाट के बचाव अभ्यास के उपरांत समस्त टीमों ने महेश भट्टाचार्य इंटरमीडिएट कॉलेज, अकोढ़ी- विन्ध्याचल में बनाये गए  मॉडल बाढ़ राहत कैंप का निरीक्षण किया। मॉडल बाढ़ राहत कैंप में पुरुषों तथा महिलाओं के लिए अलग हॉल की व्यवस्था के साथ महिला पुलिस कर्मी एवं राजस्व सहित अन्य विभागों की तैनाती की गयी थी, सामुदायिक किचन में राहत कैंप में रह रहे लोगों को भोजन खिलाया गया, मोबाईल टॉयलेट, स्वच्छ पेयजल , कूलर इत्यादि की व्यवस्था की गयी थी। कार्यक्रम के अंत में कलेक्ट्रेट में बैठक की गई जिसमें सभी सहयोगी विभागों की बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा भी की गई, जिसमें सभी विभागाध्यक्षों ने अपनी तैयारियों से अवगत कराया तथा अपने अपने विचार रखे।
इस मॉक अभ्यास में पुलिस अधीक्षक नगर नितेश सिंह, मुख्या पशु चिकित्साधिकारी डॉ राजेश कुमार, तहसीलदार सदर श्री लालता प्रसाद, डिप्टी सी0एम0ओ0 डॉ वी0के0 भारती, एस0डी0आर0एफ0 से टीम कमांडर नितेश कुमार एवं उनकी टीम तथा 36 वीं वाहिनी पी0ए0सी0 प्लाटून कमांडर गुड्डू कुमार एवं उनकी टीम, जिला आपदा विशेषज्ञ अंकुर गुप्ता, वरिष्ठ सहायक कलेक्ट्रेट  अनूप सान्तुवाला ने अन्य अधिकारयों तथा कर्मचारियों के साथ भारी संख्या में स्थानीय लोगों ने प्रतिभाग किया।






Comments

अन्य खबरें

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के नामांकन तिथि 15 सितंबर है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर

पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित
पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित

नयी दिल्ली।  सातवें राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के छठे दिन तक 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 752 जिलों से 1.37 करोड़ गतिविधियां आयोजित की गयी है जिसमें बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,

शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी
शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के शिक्षक वर्ग का आह्वान किया है कि वे अपने विद्यार्थियों को शिक्षण-प्रशिक्षण, संस्कार-सुधार करके उनको इस तरह समर्थवान बनाएं ताकि वह आने

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति

नयी दिल्ली।  कांग्रेस ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समन्वय समिति का गठन किया है जो संबंधित राज्य की घोषणा पत्र समिति के साथ मिलकर काम करेगी। कांग्रेस