लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

किशोर देश के भविष्य की रीढ़
किशोर देश के भविष्य की रीढ़
एजेंसी    25 Jul 2024       Email   

नयी दिल्ली।  केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय में सचिव अपूर्व चंद्रा ने गुरुवार को कहा कि किशोरों का स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तीकरण सुनिश्चित करना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है। श्री चंद्रा ने आज यहां “इकोनॉमिक केस फॉर इन्वेस्टमेंट इन द वैल बीइंग ऑफ एडोलसेंस्ट्स इन इंडिया” रिपोर्ट जारी करने के अवसर पर किशोरों के प्रति भारत की स्पष्ट प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि किशोरों का सशक्तीकरण स्थायी विकास लक्ष्य (एसडीजी) में महत्वपूर्ण तत्व हैं। उन्होंने कहा, “ सरकार एक ऐसा परिवेश बनाने के लिए समर्पित है जहाँ किशोर आगे बढ़ सकें, सोच-समझकर निर्णय ले सकें और समाज में सार्थक योगदान दे सकें।

उन्होंने कहा कि सरकार किशोरों की प्रतिभाओं को पोषित करने, उनकी महत्वाकांक्षाओं में सहयोग करने और सभी के लिए एक उज्जवल, समावेशी भविष्य बनाने के लिए उन्हें सशक्त करने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ है। उन्होंने कहा कि भारत में किशोरों की आबादी दुनिया में सबसे ज़्यादा 25 करोड 30 लाख है। किशोर भविष्य की रीढ़ हैं, जो एक जीवंत और प्रगतिशील राष्ट्र के वादे को साकार करते हैं। केंद्रीय सचिव ने कहा कि किशोरों के स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तीकरण को सुनिश्चित करना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण है, जिसमें स्थायी विकास लक्ष्य शामिल हैं। सरकार एक ऐसा माहौल बनाने के लिए समर्पित है जहाँ किशोर आगे बढ़ सकें, सोच-समझकर निर्णय ले सकें और समाज में सार्थक योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि भारत राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरकेएसके) शुरू करने वाला पहला देश है, जो किशोरों - पुरुष और महिला, ग्रामीण और शहरी, विवाहित और अविवाहित, स्कूल जाने वाले और स्कूल न जाने वाले किशोरों तक पहुँचने के लिए एक समर्पित कार्यक्रम है। इसमें उपेक्षितों और वंचितों पर विशेष ध्यान दिया गया है। श्री चंद्रा ने कहा कि मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा देने की योजना किशोरियों पर जागरूकता बढ़ाने और स्वच्छता प्रक्रियाओं को बढ़ावा देने पर केन्द्रित है।






Comments

अन्य खबरें

राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर
राष्ट्रीय बाल पुरस्कार के नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 के नामांकन तिथि 15 सितंबर है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शनिवार को यहां बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर

पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित
पोषण माह में सवा करोड़ से अधिक गतिविधियां आयोजित

नयी दिल्ली।  सातवें राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के छठे दिन तक 35 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 752 जिलों से 1.37 करोड़ गतिविधियां आयोजित की गयी है जिसमें बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र,

शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी
शिक्षक की भूमिका है भविष्य के लिए समर्थवान नागरिक तैयार करना: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के शिक्षक वर्ग का आह्वान किया है कि वे अपने विद्यार्थियों को शिक्षण-प्रशिक्षण, संस्कार-सुधार करके उनको इस तरह समर्थवान बनाएं ताकि वह आने

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाई समन्वय समिति

नयी दिल्ली।  कांग्रेस ने चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समन्वय समिति का गठन किया है जो संबंधित राज्य की घोषणा पत्र समिति के साथ मिलकर काम करेगी। कांग्रेस