कर्क : (ही,हु,हे,हो,डा,डी,डु,डे,डो) आप यदि किसी योजना में दीर्घकाल के लिए निवेश करना चाहते हंै तो बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। समय के प्रति वफादारी आपके जीवन में चार चांद लगा सकती है। मित्रों के साथ हास-परिहास का अवसर मिल सकता है। जरूरी नहीं है कि आप जिससे अपेक्षा करते हैं, वह आपकी भावनाओं के अनुकूल ही चले। जो लोग सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं, उन्हें परोक्ष रूप से उपेक्षा का शिकार होना पड़ सकता है। महिलाएं अपनों के साथ आनंद के पल व्यतीत करेंगी। टीवी, थिएटर आदि से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। शुभ दिन-शनिवार, शुभ रंग-पीला, सफलता का सूत्र-बजरंग बाण का पाठ करें।