कन्या : (प,पा,पु,पी,पे,पो,ण,ट,टो) ऑफिस में सामंजस्य न बिठा पाने के कारण मानसिक रूप से व्यथित हो सकते हैं। सक्रियता और सकारात्मक सोच हर समस्या पर नियंत्रण स्थापित करने में सहायक सिद्ध होती है। किसी अनजान व्यक्ति से भेंट लाभकारी सिद्ध हो सकती है। संबंधों में सामंजस्य स्थापित करने से विपक्षयिों के मनोबल में कमी आएगी। हर वस्तु की उपयोगतिा का गुर आपको सीखने की जरूरत है। महिलाओं का मन शांत रहेगा। छात्रों को अपने गुरुओं की बातों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। शुभ दिन-गुरुवार, शुभ रंग-हरा, सफलता का सूत्र-मां विंध्यवासिनी की आराधना करें।