तुला : (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,ते,तु) यह सप्ताह जीवन में कई तरह के परिवर्तन लेकर आएगा जैसे घर, ऑफिस, वाहन आदि। आत्मविश्वास में कमी न आने दें और धैर्यपूर्वक कार्य करते रहें। समय आपके अनुकूल रहेगा, परंतु विरोधी आपको व्यर्थ में परेशान कर सकते हैं। अपने मातहत कर्मचारियों से परेशान रह सकते हैं। मित्रों के साथ अधिक व्यय भी हो सकता है। पारिवारिक मसलों पर आपस में खुलकर बात करने की आवश्यकता है। मनोरंजन के साधनों के ज्यादा आदी न हों। महिलाओं को मांसपेशियों से संबंधित शिकायत आ सकती है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। शुभ दिन-रविवार, शुभ रंग-फिरोजी, सफलता का सूत्र-हनुमानाष्टक का पाठ करें।