वृश्चिक : (तो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू) पारिवारिक समस्याओं में उलझे रह सकते हैं। किसी बात को बार-बार दोहराया जाए तो वह हमारे मन में गहराई तक अपनी पैठ बना लेती है और हमें उस पर यकीन होने लगता है। जिस व्यक्ति पर आप अपना सबकुछ न्यौछावर कर रहे हैं, वही आपके रिश्तों में खटास पैदा कर रहा है। रिश्तों में मधुरता स्थापित करना आपके लिए अति आवश्यक है, अन्यथा आप अवसाद में जा सकते हैं। महिलाएं जीवन साथी के प्रति संदेह की भावना न रखें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह हितकारी रहेगा। शुभ दिन-बुधवार, शुभ रंग-पीतांबर, सफलता का सूत्र-हनुमानाष्टक का पाठ करें।