मीन : (दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची,चे) आमदनी अठन्नी और खर्चा रुपैया वाली स्थिति बनी रहेगी। समय के अनुरूप प्रत्येक वस्तु में परिवर्तन होना स्वाभाविक है, इसलिए आप भी अपने स्वभाव को बदलने का प्रयास करें। कुछ लोग वस्तुओं का क्रय-विक्रय कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्रों को भटकाव की स्थिति से गुजना पड़ सकता है। महिलाएं पारिवारिक लोगों से सामंजस्य बिठाने में असहज महसूस करेंगी। अभिकर्ता वर्ग से जुड़े लोंगो के लिए यह सप्ताह थोड़ा कठिन रहेगा। शुभ दिन-शुक्रवार, शुभ रंग-स्लेटी, सफलता का सूत्र-गायत्री मंत्र का पाठ करें।