मेष : (अ,चू,चे,चो,ला,ली,लु,ले,लो) इस सप्ताह आर्थिक मामलों में उन्नति होगी। परिवार की दृष्टि से यह समय अच्छा नहीं है। किसी अधिकारी के सहयोग से पुराना कार्य पूर्ण होगा। व्यवसाय में अत्यधिक निवेश करना महंगा पड़ सकता है। किसी कारणवश कुछ लोगों में निराशा का भाव उत्पन्न हो सकता है। नींद की कमी के कारण तनावग्रस्त हो सकते हैं, अतः अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें। नवयुवक प्रेम को भुनाने का प्रयास न करें, अन्यथा संबंधों में कमी आ सकती है। महिलाएं अपनी उपयोगिता बनाए रखें। कपड़े के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह हितकारी रहेगा। शुभ दिन-सोमवार, शुभ रंग-लाल, सफलता का सूत्र-राम स्त्रोत का पाठ करें।
वृष : (इ,उ,ए,ओ,व,वी,वु,वे,वो) रोजी व रोजगार में प्रगति होगी। पारिवारिक सुखों के लिए यह समय श्रेष्ठ साबित होगा। नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति के योग बन रहे हंै। पाइल्स के रोगी स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, अन्यथा कष्ट उठाना पड़ सकता है। यदि कहीं पर आप विवाद में फंसे हुए हैं तो बाहर निकलना थोड़ा कठिन रहेगा। अपने हितों की रक्षा करें, परंतु दूसरे के हितों को नुकसान न पहंुचाएं। प्रेम संबंध में तनाव हो सकता है। महिलाएं अपने लोगों द्वारा ही सतायी जा सकती हैं। मेडिकल के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ दिन-बुधवार, शुभ रंग-हरा, सफलता का सूत्र-शिवाष्टक का पाठ करें।
मिथुन : (क,का,कु,के,को,घ,ड़,हा,छ) कैरियर में बेहतर परिणाम आएंगे। स्वभाव नकारात्मक रहेगा, जिससे संतान के प्रति उदासीनता बनी रहेगी। मातृपक्ष को शारीरिक कष्ट हो सकता है। जो लोग कर्ज ब्याज आदि का कार्य करते हैं उन्हें भी सावधान रहने की जरूरत है, अन्यथा दोहरी समस्याएं खड़ी हो सकती हैं। आपके घर में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होगा। भाग्य एक तरफ आपकी आय में बढ़ोतरी करेगा। लेकिन दूसरी तरफ अनाप-शनाप के खर्चे भी बढ़ेंगे। महिलाओं को मनोरंजन करने का अवसर प्राप्त होगा। इंजीनियरिंग वर्ग से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ दिन-मंगलवार, शुभ रंग-स्लेटी, सफलता का सूत्र-लक्ष्मी की आराधना करें।
कर्क : (ही,हु,हे,हो,डा,डी,डु,डे,डो) भाग्य आपके साथ रहेगा, लेकिन किसी न किसी रूप से आपको मानसिक तनाव झेलना पड़ेगा। सरकारी मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। जो लोग बीपी व शुगर के मरीज हैं, वे अपने आहार पर विशेष ध्यान दें। धन आएगा, लेकिन तेजी से खर्च भी होगा। संतान को सर्दी-गर्मी से संबंधित रोग हो सकता है। दूर की यात्रा टालने का प्रयास करें। प्रेम के मामले में सहयोग की जरूरत है। आर्थिक समस्याओं का समाधान हो सकता है, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। महिलाएं किसी कार्य को जल्दबाजी में न करें, अन्यथा बाद में पछतावा होगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शुभकारी रहेगा। शुभ दिन-शुक्रवार, शुभ रंग-काला, सफलता का सूत्र-बजरंग बाण का पाठ करें।
सिंह : (मा,मी,मु,मे,मो,टा,टी,टू,टे) धन-संपत्ति, मान-सम्मान आदि में वृद्धि होगी। लेकिन परिवार में आपसी मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। पैरों में अनावश्यक पीड़ा हो सकती है। पानी से सावधानी बरतने की आवश्कता है। लंबे समय से बिछड़े हुए किसी व्यक्ति से मुलाकात होगी। रुका धन प्राप्त होगा, लेकिन तेजी से खर्च भी हो जाएगा। नई योजनाओं में सफलता प्राप्त होगी। बहुत दिनों से रुके कार्य जिन पर आपका ध्यान नहीं जा रहा था, वे कार्य फिर से शुरू होंगे और आपको सफलता भी मिलेगी। महिलाएं भौतिक संसाधनों पर खर्च अधिक कर सकती हैं। लोहे के व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शुभ प्रतीत होगा। शुभ दिन-मंगलवार, शुभ रंग-लाल, सफलता का सूत्र-कार्तिकेय की आराधना करें।
कन्या : (प,पा,पु,पी,पे,पो,ण,ट,टो) इस समय साझेदारी के कार्यों में लाभ होगा। लाभकारी योजनाओं के प्रति मन लालायित रहेगा। व्यर्थ की बातों को लेकर जीवन साथी से टकराव हो सकता है। संबंधों में मजबूती आएगी, जिससे मन में आशा की किरण जगेगी। नए विवाहित जोड़ों के घर में किलकारियां की गूंजेंगी। भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़ी हानि की आशंका टल सकती है। नौकरी पेशा लोगों के लिए प्रमोशन के योग बन रहे हैं, परंतु विरोधी आपका विरोध करने से चूकेंगे नहीं। महिलाएं दूसरों के प्रति सहानुभूति दिखाने का प्रयास करेंगी। सौंदर्य प्रसाधन के कारोबार से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। शुभ दिन-मंगलवार, शुभ रंग-सफेद, सफलता का सूत्र-मां विंध्यवासिनी की आराधना करें।
तुला : (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,ते,तु) इस सप्ताह मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होगी। यदि कहीं पर विवाद में फंसे हुए हैं तो बाहर निकलना कठिन रहेगा। जरूरी कार्यों के प्रति ध्यान दें। अपने काम से काम रखेंगे तो बेहतर रहेगा। आय की अपेक्षा व्यय की अधिकता बनी रहेगी। जीवन साथी के प्रति मन उदासीन हो सकता है। नवयुवक प्रेम संबंध के प्रति काफी संवेदनशील रहेंगे परंतु अपनी गरिमा को बनाए रखें। महिलाओं को घूमने-फिरने का अवसर मिलेगा। धन की स्थिति ठीकठाक रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। शुभ दिन-शनिवार, शुभ रंग-फिरोजी, सफलता का सूत्र-हनुमानाष्टक का पाठ करें।
वृश्चिक : (तो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू) इस सप्ताह कुछ जातक पारिवारिक समस्याओं में उलझे रह सकते हैं। किसी बात को बार-बार दोहराया जाए तो वह हमारे मन में गहराई तक अपनी पैठ बना लेती हैै और हमें उस पर यकीन होने लगता है। जिस व्यक्ति पर आप अपना सबकुछ न्यौछावर किए दे रहे हैं, वही आपके रिश्तों में खटास पैदा कर रहा है। रिश्तों में मधुरता लाना आपके लिए अति आवश्यक है, अन्यथा आप अवसाद में जा सकते हैं। महिलाएं जीवन साथी के प्रति संदेह की भावना न रखें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह हितकारी रहेगा। शुभ दिन-गुरुवार, शुभ रंग-पीतांबर, सफलता का सूत्र-हनुमानाष्टक का पाठ करें।
धनु : (ये,यो,भा,भी,भे,भू,ध,फ ,ढ़) बारहवें भाव का शनि खर्चों में वृद्धि करा सकता है और कुछ लोगों का अस्पताल में आना-जाना लगा रह सकता है। मकान-वाहन पर धन खर्च होगा। जो लोग किसी मित्र या रिश्तेदार से किसी लाभ की आशा में हैं, उनकी इच्छा पूरी होगी। रिस्क न उठाने वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। कुछ लोग ऑफिस के कार्यों में लापरवाही बरतेंगे, जिसके फलस्वरूप उनको भारी कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। नए लोग आजीविका को लेकर सशंकित रहेंगे। महिलाएं जमीनी मानसिकता रखें, तभी कल्याण होगा। ट्रांसपोर्ट के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। शुभ दिन-मंगलवार, शुभ रंग-सफेद, सफलता का सूत्र-मां सरस्वती की आराधना करें।
मकर : (भो,जा,जी,खी,खु,खे,खो,गा,गी) इस सप्ताह नौकरी में विरोधी आपको परेशान करेंगे, जिससे मानसिक पीड़ा बनी रहेगी। कुछ लोगों का स्थानांतरण होने की संभावना है। कुछ लोगों को घर-मकान व वाहन आदि के योग बन रहे हैं। परिवार में मंागलिक कार्य होंगे। विद्यार्थी वर्ग को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। सरकारी कर्मचारियों का प्रमोशन हो सकता है। पैरों में पीड़ा से सावधान रहना चाहिए। नवयुवक अभी प्रेम प्रस्ताव न रखें। महिलाएं किसी से प्रतिस्पर्धा न करें। मीडिया के पेशे से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। शुभ दिन-बुधवार, शुभ रंग-पीतांबरी, सफलता का सूत्र-गणेश स्त्रोत का पाठ करें।
कुंभ : (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) धन की स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। मान-प्रतिष्ठा का लाभ मिल सकता है, लेकिन कुछ अकेलापन महसूस करेंगे। नए व्यापार में कोई रिस्क न उठाएं। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। जरूरी कार्यों के प्रति सक्रियता बनाए रखें, अन्यथा बाधा उत्पन्न हो सकती है। छात्र अंतःकरण की आवाज सुनकर ही कार्य करें तो बेहतर रहेगा। नवयुवक अपने प्रेम संबंध में खयाली पुलाव न पकाएं तो अच्छा रहेगा। महिलाएं अपने को किसी पर आश्रित न करें। लेखन से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह लाभकारी रहेगा। शुभ दिन-शनिवार, शुभ रंग-भूरा, सफलता का सूत्र-मां कात्यायनी की आराधना करें।
मीन : (दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची,चे) इस सप्ताह आय व व्यय के मध्य संतुलन बिगड़ सकता है। खानपान पर ध्यान दें, क्योंकि आपके स्वास्थ्य और मानसिक संतुलन में सामंजस्य नहीं बन पा रहा है। कार्य व व्यापार में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों पर धन का व्यय होगा, धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे। परिवार में बड़ों को स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय अच्छा नहीं है। घरेलू तनाव कम होंगे। नौकरी पेशा लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। प्रेम के मामलों में गोपनीयता बनाए रखें। महिलाएं रिस्क लेने से बचें। कंप्यूटर के धंधे से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ दिन-सोमवार, शुभ रंग-कत्थई, सफलता का सूत्र-गायत्री मंत्र का पाठ करें।