मेष : (अ,चू,चे,चो,ला,ली,लु,ले,लो) इस समय चुपचाप बैठकर अपनी बारी का इंतजार करें क्योंकि अवसर सबको मिलता है, बस उसे पहचानने की जरूरत होती है। जो पहचान गया, वह सिकंदर और जो नजरअंदाज कर गया, उसे अफसोस ही करना पड़ेगा। नई योजनाएं बनाने से पूर्व संगठन को एक नई ऊर्जा प्रदान करनी होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में जूझ रहे छात्रों को एक तय समय सीमा में अपनी बेहतरी के लिए प्रयास करना है, इसलिए मन लगाकर जुट जाएं। आपने लंबे समय के लिए जो भी लक्ष्य निर्धारित किए हैं, उनमें सफलता मिलेगी। महिलाएं छोटी अवधि के निवेश कर सकती हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा। शुभ दिन-गुरुवार, शुभ रंग-नीला, सफलता का सूत्र-राम स्त्रोत का पाठ करें।
वृष : (इ,उ,ए,ओ,व,वी,वु,वे,वो) इस सप्ताह आप चुनौती भरी भूमिकाओं के साथ अधिकारियों व मातहतों से निबटने की सर्वोत्तम स्थिति में नहीं हंै। आप पहली बार अपने निर्धारित क्षेत्र से बाहर निकलेंगे। आप बुद्धि से निर्णय लेंगे और उसमें तर्क ढंूढ़ेंगे, लेकिन वह वास्तविकता से परे होगा। कठिन परिश्रम करने के लिए अपनी आत्मा की खिड़कियों को खोलें। परिवार से दूर रहना थोड़ा कष्टकर रहेगा, किंतु यह समय की मांग है। महिलाएं बहुत ज्यादा की उम्मीद न करें अन्यथा तनाव में रहेंगी। सौंदर्य प्रसाधन का व्यवसाय करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ दिन-शुक्रवार, शुभ रंग-भूरा, सफलता का सूत्र-शिवाष्टक का पाठ करें।
मिथुन : (क,का,कु,के,को,घ,ड़,हा,छ) यह सप्ताह नई सौगात लेकर आएगा। लोग आपके काम की तारीफ करेंगे, किंतु यह ध्यान रखें कि प्रशंसा प्रगति में सबसे बड़ी बाधक है। घरेलू मामलों में रचनात्मक मतभेद और भावनाओं की टकराहट हो सकती है। नए समझौतों से वित्तीय दबाव से राहत मिलेगी, जो आपके लिए एक नई ऊर्जा साबित होगी। छात्र किसी पर छींटाकशी न करें वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। महिलाएं आगे बढ़ते समय अपनी रणनीतियां बदलने के बारे में विचार करें। होटल व रेस्टोरेंट के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। शुभ दिन-सोमवार, शुभ रंग-गुलाबी, सफलता का सूत्र-लक्ष्मी जी की आराधना करें।
कर्क : (ही,हु,हे,हो,डा,डी,डु,डे,डो) सार्वजनिक संपर्कों के मामले में प्रतियोगिता का दौर आपके सामने आएगा। बच्चों का भविष्य आपके वर्तमान काम पर निर्भर करता है। व्यवसाय में लेखा-जोखा के मामलों में सावधानी अपेक्षित नजर आ रही है। दूर की यात्रा में संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। हर कार्य आपको आकर्षित कर सकता है, किंतु वहीं करे जिससे आपको प्रेम है। छात्र लेनदेन के मामलों में इस समय विशेष सावधानी बरतें। महिलाएं लेनदेन के मामलों में उदारता न दिखाएं। भूमि का क्रय-विक्रय करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। शुभ दिन-मंगलवार, शुभ रंग-हरा, सफलता का सूत्र-बजरंग बाण का पाठ करें।
सिंह : (मा,मी,मु,मे,मो,टा,टी,टू,टे) हर किसी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास करना उचित नहीं है, वरना बाद में पछतावा होगा। आपके कार्यों पर सबकी नजरें टिकी हंै, इसलिए काम में मेहनत और सतर्कता दोनों आवश्यक है। कुछ लोगों को इस सप्ताह एलर्जी व बेचैनी भी परेशान कर सकती है। आपके समक्ष नेतृत्व की चुनौतियां खड़ी हैं, इससे भागने का नहीं बल्कि डटकर मुकाबला करने की आवश्यकता है। महिलाएं अपने अहंकार पर नियंत्रण करें। कमीशन का काम करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। शुभ दिन-शनिवार, शुभ रंग-ग्रे, सफलता का सूत्र-कार्तिकेय की आराधना करें।
कन्या : (प,पा,पु,पी,पे,पो,ण,ट,टो) इस सप्ताह आपको अपनी सोची-समझी रणनीति के तहत चलने की आवश्यकता है, क्योंकि विरोधी आपकी एक गलती का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। स्वार्थी मित्रों से पल्ला छुड़ा लेना ही बुद्धिमानी है, वरना वे आपको चूसते रहेंगे। सफलता पाने के लिए सिर्फ संघर्ष करना ही महत्पूर्ण नहीं है, बल्कि सतर्क और सजग रहना भी जरूरी है। ऑफिस वाले लोगों को आगे बने रहने के लिए थोड़ा ज्यादा काम करने की आवश्यकता है। महिलाएं आरोप-प्रत्यारोप में घिरी रह सकती हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ दिन-गुरुवार, शुभ रंग-पीला, सफलता का सूत्र-मां विंध्यवासिनी की आराधना करें।
तुला : (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,ते,तु) एक महत्वपूर्ण रास्ते पर चलते हुए अचानक आप उस दिशा की ओर मुड़ सकते हंै, जिस तरफ कांटों भरा जंगल है। अतः भ्रमित होने से बचना होगा। कुछ कार्य आपके ऐसे भी होंगे जिनको देखकर लोग आपसे दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। इस सप्ताह ढेर सारे तोहफे मिलने की भी संभावना है। कुछ लोगों को बेकार पड़ी संपत्ति से लाभ हो सकता है। छात्र राय-मशविरा लेकर ही नए प्रोजेक्ट में हाथ आजमाएं तो बेहतर होगा। महिलाओं को नकारात्मक भावनाओं पर काबू पाने की जरूरत है। पानी व कोल्डड्रिंक के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। शुभ दिन-रविवार, शुभ रंग-लाल, सफलता का सूत्र-हनुमानाष्टक का पाठ करें।
वृश्चिक : (तो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू) बंधनों व बाधाओं से मुक्ति पाकर अपने काम का दूसरा चरण शुरू कर सकते हंै। परिवार में आपके विचारों को अस्वीकार किया जा सकता है, जिसके कारण आप झल्लाएंगे। जीवन साथी आपकी आजादी पर विराम लगाने की कोशिश कर सकता है। किसी वरिष्ठ से मुलाकात संभव है। कार्यस्थल पर कई प्रकार के विरोध नजर आएंगे, किंतु कुछ कहने की अपेक्षा सावधान रहना उचित है। महिलाएं प्रेम में मुकाबला कतई न करें, वरना दूरियां बढ़ सकती हैं। कपड़े के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। शुभ दिन-शनिवार, शुभ रंग-फिरोजी, सफलता का सूत्र-हनुमानाष्टक का पाठ करें।
धनु : (ये,यो,भा,भी,भे,भू,ध,फ ,ढ़) इस सप्ताह कठोर निर्णय लेने व सच के साथ खड़े होने की जरूरत है। परिवार के लिए कुछ ऐसे कदम उठाने पड़ सकते हंै, जो आवश्यक है। अपनी गति को धीमा व संतुलित बनाए रखें। खासकर कार्यस्थल व प्रेम संबंध के मामले में पुरानी यादें आप पर अधिकार जमाने की पूरी कोशिश करेंगी। कुछ योजनाओं में अंतिम समय पर बदलाव करना पड़ सकता है। यात्रा के सुनहरे अवसर मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। महिलाएं अपने नजदीकी लोगों से दूरी न बनाएं। कंप्यूटर का बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह सप्ताह कुछ लाभकारी रहेगा। शुभ दिन-शुक्रवार, शुभ रंग-ग्रे ,सफलता का सूत्र-मां सरस्वती की आराधना करें।
मकर : (भो,जा,जी,खी,खु,खे,खो,गा,गी) इस सप्ताह आप लोगों का विश्वास जीतने में सफल होंगे। यह आपके पास सबसे बड़ी पूंजी होगी। मन से मत हारिए, क्योंकि मन ही आपको हराता है और जिताता है। सभी तरह के शोर व और कोलाहल से दूर रहने की कोशिश करें। कुछ ऐसी गलतियों का अहसास होगा, जिनको आप नजरअंदाज करते चले आ रहे हैं। ऑफिस में आपके लिए मुसीबतें पैदा की जा सकती हैं, लेकिन आप काबिलियत और प्रतिस्पर्धा में डटे रहने की वजह से सफल होंगे। महिलाएं अपनी बात विनम्रता से रखने का प्रयास करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह लाभदायक हो सकता है। शुभ दिन-सोमवार, शुभ रंग-कत्थई, सफलता का सूत्र-गणेश स्त्रोत का पाठ करें।
कुंभ : (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) अत्यधिक काम, तनाव-दबाव और उत्तरदायित्व का बोझ आपकी कठिन परीक्षा ले सकता है। यदि आप इस परीक्षा में धैर्य बनाए रखेंगे तो आपके कद व पद दोनों में वृद्धि होगी। मित्रजन व परिजन इस समय आपके साथ खड़े रहेंगे। उत्तराधिकार से जुड़े मामले में चुनौतियां आपके सामने नजर आएंगी। पूर्व में आपके साथ किए गए अन्यायपूर्ण फैसलों का निस्तारण होगा जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। महिलाओं के कार्यक्षेत्र में संघर्ष की स्थिति बनी रहेगी। अधिवक्ता वर्ग से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। लेखन से जुड़े लोगों के लिए भी यह सप्ताह लाभकारी रहेगा। शुभ दिन-रविवार, शुभ रंग-सफेद, सफलता का सूत्र-मां कात्यायनी की आराधना करें।
मीन : (दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची,चे) आपसे जुड़े लोगों के दिमाग में काम करने के तयशुदा विचार और योजनाएं हैं, जिस वजह से अपना काम समय सीमा में पूरा कर पाने में सक्षम होंगे। कुछ अपवादों को छोड़कर काम या संबंधों में एक हद तक ही कड़ा रुख अपनाना उचित है। पारिवारिक मामलों में तटस्थता के बजाय सक्रियता से काम करने की जरूरत है। बच्चों के प्रति अति उदारता उचित नहीं है। महिलाएं शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। छात्र अपने काम से काम रखें, राह चलते लोगों में ज्यादा दिलचस्पी न दिखाएं। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शुभ रहेगा। शुभ दिन-बुधवार, शुभ रंग-ब्लैक, सफलता का सूत्र-गायत्री मंत्र का जाप करें।