लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

आपके ग्रह 27 नवंबर से 3 दिसंबर तक
आपके ग्रह 27 नवंबर से 3 दिसंबर तक
पं. अनुज के. शुक्ल    26 Nov 2016       Email   

मेष : (अ,चू,चे,चो,ला,ली,लु,ले,लो) यह सप्ताह आपके लिए चुनौतियों भरा रहेगा। मित्रों से नजदीकियां बढ़ेंगी, जिससे घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। स्वाध्याय से मन को शांति मिलेगी। आपको परिजनों के साथ तालमेल बिठाने में कठिनाई महसूस होगी। धैर्य से स्थितियों में सुधार होगा। मौसम संबंधी बीमारियां अटैक कर सकती हैं। धन के लेनदेन में सावधानी बरतें। छात्रों को अपने अभिवावकों से कोई बात छिपानी नहीं चाहिए। महिलाएं अपनी समस्याओं को न छिपाएं। सोने-चांदी के बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह ढीला रहेगा। शुभ दिन-मंगलवार, शुभ रंग-लाल, सफलता का सूत्र-राम स्त्रोत का पाठ करें। 

वृष : (इ,उ,ए,ओ,व,वी,वु,वे,वो)
इस सप्ताह ऐसा कुछ न करें जिससे स्थितियां आपके नियंत्रण से बाहर हो जाएं। समय की उपयोगिता को ध्यान में रखकर ही काम करें। बच्चों को इस समय सर्दी से बचाने की आवश्यकता है, वरना रोग की चपेट में आ सकते हैं। अनुपयोगी संबंधों से छुटकारा पाने का मार्ग खोजें। नवयुवक अनजाने लोगों से अधिक नजदीकियां न बढ़ाएं अन्यथा छल का शिकार हो सकते हैं। ऑफिस के कार्यों में कुछ अड़चनें आएंगी जिससे मन में निराशा के भाव उत्पन्न होंगे। महिलाएं अति भावुकता से बचें। कोर्ट-कचहरी से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ दिन-सोमवार, शुभ रंग-ब्लैक, सफलता का सूत्र-शिवाष्टक का पाठ करें।

मिथुन : (क,का,कु,के,को,घ,ड़,हा,छ)
इस सप्ताह कार्य व व्यवसाय में चुनौती व कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है, वरना वाइरल हो सकता है। आप स्वयं को जोश से भरा महसूस कर त्रुटियों को सुधारते हुए प्रगति के नए पथ पर आगे बढ़ सकते हैं। संतान के स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें अन्यथा समस्या बढ़ सकती है। नजदीकी और गहरे संबंधों  के प्रति मन में खिन्नता के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। महिलाएं स्वंय को समझने की कोशिश करें। कंप्यूटर के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा है। शुभ दिन-शनिवार, शुभ रंग-भूरा, सफलता का सूत्र-लक्ष्मी की आराधना करें।

कर्क : (ही,हु,हे,हो,डा,डी,डु,डे,डो)
इस सप्ताह अनुशासित होकर कार्य करना पड़ेगा। अधिक भागदौड़ की वजह से आप तनावग्रस्त व संशय में रह सकते हैं। काम के बोझ से दबाव बढ़ेगा, ऐसी स्थिति में धैर्य व आत्मबल ढाल का काम करेंगे। अतिभावुकता अंदर से कमजोर बना सकती है, अतः सचेत व सजग रहें। धन की प्राप्ति करने के लिए कठिन संघर्ष करना पड़ेगा। छात्रों को अपनी इच्छाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। किसी के बहकावे में आकर अपना समय बर्बाद न करें। महिलाओं को इस वक्त निर्णय लेने में तत्परता दिखानी होगी। शिक्षा के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा। शुभ दिन-गुरुवार, शुभ रंग-नीला, सफलता का सूत्र-बजरंग बाण का पाठ करें।

सिंह : (मा,मी,मु,मे,मो,टा,टी,टू,टे)
इस समय अपने ऑफिस की गतिविधियों पर विशेष नजर रखने की जरूरत है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। अपने हुनर का प्रदर्शन करना पड़ेगा, क्योंकि होनेवाली परिघटनाओं से तालमेल बिठाना होगा। रोजी व रोजगार में अड़चन आएगी किंतु सतत संघर्ष से सफलता जरूर मिलेगी। परिजनों से तालमेल बिठाने में खुद को असमर्थ महसूस करेंगे। महिलाएं अपने समय का उपयोग करें। अधिवक्ता वर्ग से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह लाभप्रद रहेगा। शुभ दिन-बुधवार, शुभ रंग-लाल, सफलता का सूत्र-कार्तिकेय की आराधना करें।

कन्या : (प,पा,पु,पी,पे,पो,ण,ट,टो)
इस सप्ताह सामाजिक सरोकारों को लेकर मन उद्वेलित होगा। आपकी कार्यशैली में महत्वपूर्ण परिवर्तन हो सकता है जिससे आपके दिमाग में तब्दीलियों का तूफान उठेगा। इस समय आर्थिक समस्या बनी रह सकती है। युवा वर्ग को सहपाठियों से थोड़ा-बहुत तनाव हो सकता है। सहयोगियों के अनिर्णय के चलते कार्य लंबित रहेंगे। व्यवसाय और अन्य कार्य में किए गए वादे समय पर पूरे न कर पाने से मन व्यथित होगा। महिलाएं अपने संघर्ष के दम पर कुछ भी हासिल कर सकती हैं। कॉरपोरेट जगत से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ दिन-रविवार, शुभ रंग-हरा, सफलता का सूत्र-मां विंध्यवासिनी की आराधना करें।

तुला : (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,ते,तु)
इस सप्ताह आप करना कुछ चाहेंगे और होगा कुछ, जिसके कारण मन व्यथित रह सकता है। नई कार्य योजनाओं पर इस समय विराम लग सकता है। बेवजह के कार्यों में इस समय आप ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कार्यनीति में परिवर्तन भी करना पड़ सकता है। अपने मातहत कर्मचारियों पर पैनी नजर रखना आवश्यक है। किसी अहंकारी व्यक्ति से टकराव होने की आशंका है, अतः सचेत रहें। महिलाएं किसी व्यक्ति विशेष के कटाक्ष को गंभीरता से न लें। होटल व रेस्टोरेंट के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह हितकारी रहेगा। शुभ दिन-शनिवार, शुभ रंग-भूरा, सफलता का सूत्र-हनुमानाष्टक का पाठ करें।

वृश्चिक : (तो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू)
इस सप्ताह अनिर्णय वाली स्थिति में रहेंगे। खोए हुए अवसर और प्रतिष्ठा आदि प्राप्त करने का संघर्ष रहेगा। धन के लेनदेन में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। अपनी काबिलियत के दम पर आप परिचर्चा का केंद्र में रहेंगे। क्रोध को अपने ऊपर हावी न होने दें। सर्दी लगने से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। महिलाएं अपना काम स्वयं करने की कोश्शि करें तो अच्छा रहेगा। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह ठीक नहीं है। शुभ दिन-मंगलवार, शुभ रंग-गुलाबी, सफलता का सूत्र-हनुमानाष्टक का पाठ करें।

धनु : (ये,यो,भा,भी,भे,भू,ध,फ ,ढ़)
इस सप्ताह किसी नई योजना का शुभारंभ कर पाने में देरी होगी जिसके कारण मन उदासीन हो सकता है। काम के अधिक बोझ के बावजूद आप परिवार को समय दे पाने में सक्षम रहेंगे। प्राइवेट जॉब वाले लोग अपनी अनियमित दिनचर्या के कारण बीमार हो सकते हैं। अतः समय रहते अपनी दिनचर्या को नियमित करें। यदि आपकी तरफ  से कोई प्रयास होता है तो मित्रों के साथ बिगड़े संबंध बेहतर हो सकते हैं। महिलाएं खुले विचारों से अपने काम को अंजाम दें। डाक्टरी वर्ग के लिए यह सप्ताह काफी जटिल हो सकता है। शुभ दिन-गुरुवार, शुभ रंग-सफेद ,सफलता का सूत्र-मां सरस्वती की आराधना करें।

मकर : (भो,जा,जी,खी,खु,खे,खो,गा,गी)
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र होने की संभावना है। आप स्वयं को असुरक्षित महसूस करेंगे और निर्णय लेने में देरी करेंगे। नए लोगों से उचित दूरी बनाए रखें अन्यथा प्रतिष्ठा में कमी आ सकती है। घरेलू खर्चों में वृद्धि हो सकती है जिसके फलस्वरूप बजट गड़बड़ा सकता है। अभिवावक बच्चों पर पैनी नजर रखें अन्यथा संतान गलत रास्ते पर जा सकती है। महिलाएं निर्णय लेने में हिचकिचाएंगी। भूमि व प्रापर्टी के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह मध्यम रहेगा। शुभ दिन-शुक्रवार, शुभ रंग-पीला, सफलता का सूत्र-गणेश स्त्रोत का पाठ करें।

कंभः (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)
इस सप्ताह आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। विपरीत परिस्थितियां धीरे-धीरे कम हो जाएंगी। भाग्यपक्ष मजबूत होने से कठिन समस्या से उबरेंगे। परिवार के खिन्न लोगों को मनाने का समय आ गया है। दैनिक जीवन से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने में आप काफी व्यस्त रहेंगे। कार्यस्थल में लोग आपके मन मुताबिक कार्य नहीं करेंगे जिसके कारण आप व्यथित हो सकते हं। महिलाएं स्वयं के हिसाब से काम करें। कपड़े के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह फायदेमंद साबित होगा। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। शुभ दिन-शनिवार, शुभ रंग-नीला, सफलता का सूत्र-मां कात्यायनी की आराधना करें।

मीन : (दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची,चे)
इस समय अवसर तो बहुत आएंगे किंतु उनका दोहन करने में आप चूक जाएंगे। पूर्व में किए गए वादे आपके लिए बोझ बन सकत हैं, आप उद्वेलित रहेंगे। संसाधनों की कमी के कारण इस समय काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। कार्य की अधिकता से दबाव में न आएं अन्यथा संशयग्रस्त हो सकते हैं। आपकी ईमानदारी व कर्मनिष्ठा लोगों को कायल बना देगी। छात्र धारदार हथियारों से दूर रहें अन्यथा चोट-चपेट लग सकती है। महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों का ठीक से निर्वहन करें। लेखन से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा। शुभ दिन-सोमवार,शुभ रंग-नारंगी, सफलता का सूत्र-गायत्री मंत्र का पाठ करें।






Comments

अन्य खबरें

ब्राह्मण उत्थान के लिए हुंकार भरी
ब्राह्मण उत्थान के लिए हुंकार भरी

लखनऊ । ब्राह्मण महासभा के एवं विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बुधवार को हजरतगंज में एक बैठक हुई। प्रतिभा शुक्ला राजमंत्री बाल बिकास एवं महिला पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश  के आवास

केजरीवाल का जहरीला बयान हर दिल्लीवासी के दिमाग को झकझोर रहा है: भाजपा
केजरीवाल का जहरीला बयान हर दिल्लीवासी के दिमाग को झकझोर रहा है: भाजपा

नयी दिल्ली .... यमुना नदी के जल को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से दिये गये बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि उनका यह

रोड शो के बावजूद आतिशी ने नहीं किया नामांकन दाखिल
रोड शो के बावजूद आतिशी ने नहीं किया नामांकन दाखिल

नयी दिल्ली।  आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को नामांकन से पहले लंबा रोड शो किया लेकिन नामांकन नहीं दाखिल कर सकी। आतिशी ने नामांकन से लंबा

महाकुंभ की शुरुआत का दिन करोड़ों लोगों के लिए खास दिन: मोदी
महाकुंभ की शुरुआत का दिन करोड़ों लोगों के लिए खास दिन: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को महाकुंभ की शुरुआत के दिन को भारतीय मूल्यों और संस्कृति को महत्व देने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक बहुत ही खास दिन बताया है। मोदी ने