मेष-(अ,चू,चे,चो,ला,ली,ले,लो,लू) इस सप्ताह कर्ज, अधूरे कार्य, चिंता, अपनों से दूरी आदि समस्याओं का समाधान खोजने में व्यस्त रहेंगे। छात्र अपनी कार्य योजनाओं को गुप्त तरीके से पूर्ण करें। कार्यक्षेत्र में दिक्कतें दूर होगी और प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपकी छवि में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति में और मजबूती आएगी। प्रेम संबन्धों में तीखी-मीठी नोकझोंक हो सकती है। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। निजी संबंधों में दूरियां घटेंगी। महिलाएं धैर्य बनाए रखें, नियति पर विश्वास करें। ट्रांसपोर्ट के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ दिन-मंगलवार, शुभ रंग-ब्लैक, सफलता का सूत्र-गणेश जी की वंदना करें।
वृष-(इ,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) कार्यक्षेत्र व व्यवसाय में कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जीवन साथी से टकराव हो सकता है। समाज के लोगों को आपसे बड़ी अपेक्षाएं रहेंगी। संयमित होकर कार्य करें अन्यथा आपकी विश्वसनीयता भंग हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से व्यर्थ में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। खर्च पर नियंत्रण करने की जरूरत है। महिलाएं समय रहते सुधारात्मक कदम उठाएं। शिक्षा के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह लाभकारी होगा। शुभ दिन-मंगलवार, शुभ रंग-हरा, सफलता का सूत्र-गायत्री मंत्र का जाप करें।
मिथुन-(क,का,कु,घ,ड़,छ,के,को,हा) आप कठिन लक्ष्य की ओर उन्मुख होंगे। आय व व्यय में समानता बनी रहेगी। निरर्थक कार्यों में धन व्यय करने से बचें। निराशा आपको सीख देगी। जिम्मेदारियों का बोझ और बढ़ सकता है। अपने हितैषी लोगों की उपेक्षा कतई न करें। कार्यक्षेत्र में ढुलमुल रवैया खतरनाक साबित हो सकता है। किसी लक्ष्य की प्राप्त के लिए मूल्य चुकाना पड़ेगा। पिता-पुत्र में वैचारिक मतभेद बने रहने के आसार हैं। ऑफिस के कार्य का भार बढ़ सकता है। महिलाएं अपनी वरीयता निर्धारित करें। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह ठीक रहेगा। शुभ दिन-शुक्रवार, शुभ रंग-लाल, सफलता का सूत्र-शिवाष्टक का पाठ करें।
कर्क-(ही,हु,हे,हो,डा,डे,डो,डी,डु) मन पर अतीत की घटनाएं हावी रह सकती हैं। आप जड़वत व अवसादग्रस्त महसूस करेंगे। जिम्मेदारियों के प्रति मन में उदासीनता के भाव बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थितियां सामान्य बनी रहेंगी। पारिवारिक कार्यों को लेकर व्यस्त रहेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन करना पड़ सकता है। अकारण किसी से वाद-विवाद की आशंका है। वाणी पर नियंत्रण रखें। महिलाओं का चित्त प्रसन्न रहेगा। पानी व कोल्डड्रिंक का व्यवसाय करने वालों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। शुभ दिन-गुरुवार, शुभ रंग-ब्लैक, सफलता का सूत्र-भगवान विष्णु की आराधना करें।
सिंह- (मा,मी,मु,मे,मो,टा,टी,टू,टे) यह सप्ताह आपके लिए सुखदायी रहेगा। लोगों का विश्वास जीतेंगे, आपकी प्रभुता बढ़ेगी। कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। काम की अधिकता के कारण जीवन साथी से तीखी-मीठी नोकझोंक हो सकती है। धन की प्राप्ति हो सकती है। प्रेम संबंधों के लिए समय अनुकूल है। संवेदनशील होने की जरूरत है, क्योंकि लोग आपसे नैतिक सहयोग की आकांक्षा रखेंगे। महिलाएं आलस्य त्याग कर दृढ़तापूर्वक कार्य करें। कंप्यूटर के व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह शुभकारी रहेगा। शुभ दिन-शनिवार, शुभ रंग-सिंदूरी, सफलता का सूत्र-कार्तिकेय की आराधना करें।
कन्या-(प,पा,पी,पु,पे,पो,ठ,ट,टो) ऑफिस के साथी आपकी हर समस्या का समाधान खोजने में मदद करेंगे। घर-गृहस्थी में माहौल सामान्य रहेगा। अधिकारियों व प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है। विपरीत परिस्थितियां हावी हो सकती हैं। यदि आप घर के मुखिया हैं तो लोग आप पर टीका-टिप्पणी कर सकते हैं। व्यवसाई वर्ग अपना बकाया वसूल करने में दिक्कतों का सामना करेगा। छात्रों की प्रतियोगी परीक्षा अनुमान के विपरीत व कठिन होगी। महिलाएं निरर्थक कार्यों में शक्ति व धन व्यय न करें। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह लाभकारी रहेगा। शुभ दिन-सोमवार, शुभ रंग-पीला, सफलता का सूत्र-शिव आराधना करें।
तुला-(रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तो,ते) विरोधियों से किसी प्रकार का समझौता करना पड़ सकता है। इस दबाव के कारण आप रास्ते से भटक सकते हैं। जीवन साथी से उचित सलाह-मशविरा अवश्य लें। प्रेम संबंधों के लिए उचित समय नहीं है। वक्त का इन्तजार करें। व्यवसाई वर्ग के लिए सही निर्णय लेने का वक्त आ गया है। सादा जीवन व्यतीत करें और रिश्तों में आदर का भाव बनाए रखें। छात्र अपने निर्णय स्वयं लेने की आदत डालें। महिलाएं बेवजह अपनी ऊर्जा बर्बाद न करें। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह सामान्य रहेगा। शुभ दिन-मंगलवार, शुभ रंग-नीला, सफलता का सूत्र-मां सरस्वती का पाठ करें।
वृश्चिक-(तो,ना,नी,नू,ने,नो,या,यी,यू) लोग आपकी प्रशंसा करके लाभ प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। ऐसे में बुद्धि कौशल दिखाने की जरूरत है। नए व्यवसाय में अनुबंध करने से पहले हर पहलू पर विचार करने की आवश्यकता है। संबंधों के प्रति उदासीनता आपको उपेक्षा का पात्र बना सकती है। परिवार के कारण अपनी जीवनशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है। न्यायालय से संबंधित मामलों में अभी और इंतजार करना पड़ेगा। महिलाएं क्रोध पर नियंत्रण रखें। लोहे का व्यवसाय करने वालों के लिए यह सप्ताह धनदायक रहेगा। शुभ दिन-गुरुवार, शुभ रंग-भूरा, सफलता का सूत्र-बजरंग बाण का पाठ करें।
धनु-(ये,यो,भा,भी,भू,ध,फ, ढ़,भे) यह सप्ताह अनुकूल फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र व व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। आप दिए गए टारगेट को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। कठिन से कठिन चुनौतियों को स्वीकारने में आप हिचकिचाएंगे नहीं, बल्कि उनका हर्ष के साथ मुकाबला करेंगे। व्यवसाई वर्ग के पास कुछ नए प्रस्ताव आने के संकेत हैं। आपकी सकारात्मक सोच प्रगति के नए पथ की खोज करेगी। महिलाएं नए उत्तरदायित्व के कारण थोड़ा परेशान हो सकती हैं। कपड़े के बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह ठीक रहेगा। शुभ दिन-रविवार, शुभ रंग-नीला, सफलता का सूत्र-देवी कात्यायनी की आराधना करें।
मकर-(भो,जा,जी,खा,खे,खो,खी,गा,गी) संयमित होकर कार्य करें। आप विपरीत परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम है। व्यक्तिगत व व्यावसायिक क्षेत्र में रिस्क लेने से लाभ मिलेगा। बाधाएं स्वतः दूर हो जाएंगी। जल्दबाजी न करें। कार्य स्थल पर लोगों से घुल-मिलकर कार्य करने का माहौल बनेगा। अपनी जरूरी वस्तुओं पर पैनी नजर रखें अन्यथा खोने की आशंका है। महिलाओं को अधीरता के कारण हानि हो सकती है। छात्रों को दिल की न सुनकर बुद्धि का प्रयोग करना चाहिए। प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह चुनौतियों भरा रहेगा। शुभ दिन-रविवार, शुभ रंग-हरा, सफलता का सूत्र-मां विंध्यवासिनी की स्तुति करें।
कुम्भ-(गू,गे,गो,सा,सी,सू,स,सो,द) प्रतिस्पर्धा के दौर से गुजरेंगे। कड़े संघर्ष व सच्ची लगन से कार्य में सफलता मिलने के आसार हैं। प्रभावशाली लोगों के साथ मुलाकात और अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुतीकरण आदि के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। अपने ही लोग कटु आलोचना करेंगे। सावधानी बरतें अन्यथा अपयश का सामना करना पड़ सकता है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें वरना हानि का सामना करना पड़ सकता है। महिलाएं किसी के छल का शिकार हो सकती हैं। सोने व आभूषण का व्यवसाय करने वालों को धन निवेश से लाभ मिलेगा। शुभ दिन-शनिवार, शुभ रंग-पीला, सफलता का सूत्र-आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें।
मीन-(दी,दू,थ,झ,दे,दो,चा,ची,चे) बॉस से वैचारिक मतभेद के कारण नौकरी में परिवर्तन करना पड़ सकता है। कठिन समय में अपने ही लोग साथ छोड़ देंगे। अहंकारी लोगों से दूर रहें अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें। धन के लेनदेन में सावधानी अपेक्षित है। दूसरों के अनुभवों का लाभ उठाएं, न कि स्वंय अनुभव करें। छात्र अपने समय का भरपूर उपयोग करें। महिलाएं अति भावुकता की वजह से छल का शिकार हो सकती हैं। भूमि व प्रापर्टी से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। शुभ दिन-मंगलवार, शुभ रंग-लाल, सफलता का सूत्र-मां पार्वती की आराधना करें।