लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

मेष राशि वालों के लिए यह वार्षिक राशिफल 2017
मेष राशि वालों के लिए यह वार्षिक राशिफल 2017
पं. अनुज के. शुक्ल    17 Dec 2016       Email   

॥ जनवरी॥ 
मेष राशि वालों के लिए यह महीना अच्छा कहा जाएगा। शादी की इच्छा रखने वालों के लिए यह समय खुशियां लेकर आएगा। मान-सम्मान की प्राप्ति के अवसर बनेंगे। अचानक मिली कोई अच्छी खबर आपका उत्साह बढ़ा देगी। परिवार के लोगों के साथ इसे बांटना आपको उल्लास से भर देगा। भाग्य आपके साथ रहेगा। आमदनी अच्छी होने के आसार हैं। स्वास्थ्य में सुधार की संभावना है। कैरियर व व्यवसाय के लिए यह समय सामान्य रहेगा। नौकरी में तरक्की के आसार हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।
॥ फरवरी॥ 
मेष राशि वालों के लिए यह महीना सामान्य कहा जाएगा। बहुत सारे मेहमानों की आवभगत आपका मूड खराब कर सकती है, लेकिनअच्छी बात यह है कि आप कई पुराने दोस्तों स ेमिल सकते हैं। आपका होना इस दुनिया को आपके प्रिय के लिए रहने के काबिल बनाता है। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक्त पर टल सकती है। आर्थिक मामलों में लटके काम बनेंगे। खानपान पर विशेष ध्यान दें। इस समय आपकी तबियत बिगड़ सकती है। नौकरी करने वालों के लिए थोड़ा मुश्किल वाला समय है। व्यवसाय करने वालों के लिए समय सामान्य है। वैवाहिक जीवन में उठापटक बनी रहेगी।
॥ मार्च॥  
यह महीना अच्छा नहीं कहा जाएगा। आपका झगाड़ालू स्वभाव आपके दुश्मनों की सूची लंबी कर सकता है। किसी को अपने ऊपर इतना नियंत्रण न दें कि वह आपको नाराज कर सके और इसके लिए बाद में आपको पछताना पड़े। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। इस माह आपको आर्थिक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। यह समय स्वास्थ्य के लिए मिलाजुला रहेगा। इस माह कोई नया व्यवसाय न शुरू करें। नौकरी करने वाले अपने बॉस से संबंध अच्छे रखें। वैवाहिक जीवन में जीवन साथी के साथ थोड़ी कटुता रहेगी। 
॥ अप्रैल॥   
मेष राशि के लिए अप्रैल का महीना सामान्य रहेगा। परिवार को पर्याप्त समय दें। उन्हें महसूस होने दें कि आप उनका खयाल रखते हैं। उनके साथ अच्छा वक्त बिताएं और शिकायत का मौका न दें। आपको महसूस हो सकता है कि आप अपना दिन बर्बाद कर रहे हैं। इसलिए अपने दिन की योजना बेहतर तरीके से बनाएं। माह के अंत में आमदनी अच्छी रहेगी। पेट की समस्या आपको तकलीफ  दे सकती है। नौकरी पेशा लोगों का स्थान परिवर्तन हो सकता है। व्यवसाय के लिए अच्छा समय है, उधार देने से बचें। वैवाहिक जीवन में जीवन साथी से तनातनी का माहौल बना रहेगा। 
॥ मई॥  
मेष राशि वालों के लिए महीना मध्यम कहा जाएगा। जल्दी ही बीमारी से उबरने की संभावना है। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे। इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। यात्रा से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपको मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। स्वास्थय की दृष्टि से यह महीना संतोषजनक रहेगा। नौकरी वालों का यह अच्छा समय है। व्यवसाय में कोई नया काम न करें। वैवाहिक जीवन मधुर बना रहेगा।
॥ जून॥  
मेष राशि वालों के लिए यह महीना अच्छा कहा जा सकता है। अतीत से जुड़ा कोई शख्स आपसे संपर्क करेगा और समय यादगार बना देगा। आपका जीवनसाथी सारे मनमुटाव भुलाकर प्यार के साथ आपके पास लौट आएगा और जीवन और भी सुंदर लगेगा। आपको अपने दायरे से बाहर निकलकर ऐसे लोगों से मिलने-जुलने की जरूरत है, जो ऊंची जगहों पर हों। यह माह आमदनी के लिहाज से अच्छा रहने रहने वाला है। घुटनों में तकलीफ  बढ़ सकती है। व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा वालों के लिए संयम बरतने की जरूरत है। वैवाहिक जीवन उत्तम बना रहेगा।
॥ जुलाई॥  
यह महीना मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के साथ कहासुनी के चलते माहौल थोड़ा बोझिल हो सकता है, लेकिन यदि आप स्वयं को शांत रखें व धैर्य से काम लें तो सबका मूड बढ़िया कर सकते हैं। तनाव का दौर बरकरार रहेगा। जिंदगी की बेहतरीन चीजों को शिद्दत से महसूस करने के लिए दिल-दिमाग के दरवाजे खोलें। यह समय आपके लिए धनाभाव का होगा। कमर की पीड़ा से थोड़ी निजात मिलने की संभावना है। व्यवसाय करने वाले या नए व्यवसाय शुरू करने वालों के लिए समय अच्छा नहीं है। नौकरी वालों के लिए नौकरी बदलने का अच्छा समय है। वैवाहिक जीवन में कटुता आएगी।
॥ अगस्त॥   
मेष राशि वालों के लिए अगस्त सामान्य कहा जाएगा। अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल किसी मुश्किल में फंसे इंसान की मदद के लिए करें। आप महसूस करेंगे कि आसपास के लोग बहुत ज्यादा मांग करने वाले हैं। लेकिन जितना आप कर सकते हैं, उससे ज्यादा करने का वादा न करें और केवल दूसरे को खुश करने के लिए खुद को तनाव से न थकाएं। इस माह के अंत तक जातक की आमदनी अच्छी होने की संभावना है। त्वचा संबंधी रोग इस आपको परेशान कर सकते हैं। व्यापार करने वालों के लिए समय अच्छा नहीं रहेगा। नौकरी पाने की कोशिश करने वाले इस महीने सफलता प्राप्त कर सकते हैं। जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा, वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।
॥ सितंबर॥   
मेष राशि वाले जातकों के लिए यह महीना मध्यम रहेगा। दीर्घावधि में कामकाज के सिलसिले में की गई यात्रा फायदेमंद साबित होगी। आप खुद को रईस महसूस करेंगे, क्योंकि आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपको ऐसा महसूस कराएगा। दोस्तों के साथ फोन पर गपशप से बढ़िया और क्या हो सकता है, इससे आपकी ऊब भी दूर होगी। माह के प्रारंभ में आमदनी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से यह माह आपको कुछ तकलीफ  दे सकता है। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय ठीक रहेगा, लेकिन व्यवसाय करने वालों की स्थिति जैसे-तैसे ही चलेगी। जीवन साथी से तनाव की स्थिति बनी रहेगी।
॥ अक्टूबर॥   
मेष राशि के लिए यह महीना अच्छा नहीं रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, जो आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। कोई ऐसा व्यक्ति जिसपर आप यकीन करते हैं, आपको पूरा सच नहीं बताएगा। सारे तथ्यों को जानने के लिए थोड़ी छानबीन जरूरी है, लेकिन अगर आप गुस्से में कोई कदम उठाएंगे तो उससे आपके संबंध खराब हो सकते हैं। अचानक यात्रा से तनाव का शिकार हो सकते हैं। आमदनी अच्छी नहीं रहेगी और व्यय भी अधिक होने से धन नहीं बचेगा। सेहत के मामले में यह माह कुछ ठीक रहेगा। व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय कठिनाई भरा होगा। नौकरी करने वाले लोग अपने बॉस से परेशान रहेंगे। वैवाहिक जीवन में नोकझोंक की स्थिति बनी रहेगी।
॥ नवंबर॥     
मेष राशि वालों के लिए यह महीना सामान्य कहा जाएगा। अपने प्रिय के साथ अच्छा बर्ताव करें। मुश्किल हालात से उबरने में जीवनसाथी से ज्यादा सहयोग नहीं मिलेगा। परिवार के साथ शॉपिंग पर जा सकते हैं, लेकिन शॉपिंग जेब पर भारी भी पड़ सकती है। दोस्तों का रुख आपके प्रति सहयोगात्मक रहेगा और वे आपको खुश रखेंगे। यह माह आमदनी के लिहाज से ठीकठाक रहेगा। बीपी की समस्या वाले स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। व्यवसाय करने वालों के लिए समय अच्छा नहीं रहेगा। नौकरी करने वाले लोग सहयोगियों से न उलझें, नहीं तो हानि हो सकती है। वैवाहिक जीवन में उलझनें बढ़ेंगी।
॥ दिसंबर॥ 
मेष राशि के जातकों के लिए यह महीना अच्छा कहा जाएगा। अगर आप अपनी रचनात्मक प्रतिभा का सही ढंग से इस्तेमाल करें तो यह काफी फायदेमंद रहेगा। अपनी सेहत और रूप-रंग सुधारने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। आर्थिक मामलों में तेजी से सुधार होगा। आप इस समय शारीरिक समस्या से जूझ रहे होंगे। व्यवसाय के लिए यह समय बहुत अच्छा है। नौकरी वालों के लिए यह समय मुश्किल भरा रहेगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।






Comments

अन्य खबरें

ब्राह्मण उत्थान के लिए हुंकार भरी
ब्राह्मण उत्थान के लिए हुंकार भरी

लखनऊ । ब्राह्मण महासभा के एवं विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बुधवार को हजरतगंज में एक बैठक हुई। प्रतिभा शुक्ला राजमंत्री बाल बिकास एवं महिला पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश  के आवास

केजरीवाल का जहरीला बयान हर दिल्लीवासी के दिमाग को झकझोर रहा है: भाजपा
केजरीवाल का जहरीला बयान हर दिल्लीवासी के दिमाग को झकझोर रहा है: भाजपा

नयी दिल्ली .... यमुना नदी के जल को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से दिये गये बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि उनका यह

रोड शो के बावजूद आतिशी ने नहीं किया नामांकन दाखिल
रोड शो के बावजूद आतिशी ने नहीं किया नामांकन दाखिल

नयी दिल्ली।  आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को नामांकन से पहले लंबा रोड शो किया लेकिन नामांकन नहीं दाखिल कर सकी। आतिशी ने नामांकन से लंबा

महाकुंभ की शुरुआत का दिन करोड़ों लोगों के लिए खास दिन: मोदी
महाकुंभ की शुरुआत का दिन करोड़ों लोगों के लिए खास दिन: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को महाकुंभ की शुरुआत के दिन को भारतीय मूल्यों और संस्कृति को महत्व देने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक बहुत ही खास दिन बताया है। मोदी ने