॥ जनवरी॥
वृष राशि के जातकों के लिए यह महीना अच्छा नहीं माना जाएगा। भरपूर आनंद और बेहतर जीवन के लिए मानसिक दृढ़ता में वृद्धि कीजिए। दूसरों को प्रभावित करने के लिए जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। बुजुर्ग रिश्तेदार अपनी बेजा मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं। जीवनसाथी आपकी सेहत के प्रति असंवेदनशील हो सकता है। माह के प्रारंभ में आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। पैर का दर्द इस समय आपको परेशान कर सकता है। नया व्यवसाय प्रारंभ करने से बचें। नौकरी वाले सहयोगियों से मेलजोल बनाए रखें। वैवाहिक जीवन में असंतोष का माहौल रहेगा।
॥ फरवरी॥
वृष राशि के जातकों के लिए यह महीना सामान्य रहेगा। ठीक कम्यूनिकेशन न होने के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है, लेकिन मिल-बैठकर बात करने से चीजें सुलझाई जा सकती हैं। यात्राओं से व्यावसायिक संबंधों में सुधार होगा। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आप खुशी महसूस करेंगे। आर्थिक सुधारों के लिए किए गए प्रयास सफल होते दिखेंगे। मधुमेह की समस्या से जूझ रहे लोगों को कुछ आराम मिलेगा। नया व्यवसाय प्रारंभ करने से पहले अपने बड़ों से बात अवश्य करें। नौकरी करने वाले अपने बॉस से मेलजोल बनाए रखें। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
॥ मार्च॥
यह महीना अच्छा कहा जाएगा। काम में आपकी तेजी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान कर देगी। सिर्फ बैठने की बजाय कुछ ऐसा कीजिए जो आपकी कमाई में इजाफा कर सके। आपको अपना बाकी वक्त बच्चों के संग गुजारना चाहिए, चाहे इसके लिए आपको कुछ खास ही क्यों न करना पड़े। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस समय रक्तचाप के रोग से पीड़ित लोगों को राहत मिल सकती है। नौकरी करने वालों के लिए अपने सहयोगियों से संबंध मधुर रखने होंगे। इस समय कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में निरंतरता का अभाव बना रहेगा।
॥ अप्रैल॥
वृष राशि वालों के लिए अप्रैल का महीना मध्यम रहेगा। उन भावनाओं को पहचानें, जो आपको प्रेरित करती हैं। डर, शंका और लालच जैसी नकारात्मक भावनाओं को छोड़ें, क्योंकि ये विचार उन चीजों को आकर्षित करते हैं, जो आप नहीं चाहते हैं। आर्थिक तौर पर सुधार के चलते आप आसानी से काफी वक्त से लंबित बिल और उधार चुका सकेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी होने की संभावना है। स्वास्थ्य में लापरवाही न बरतें। व्यापार के लिए समय अनुकुल नहीं है। नौकरी पेशा लोगों के लिए स्थान परिवर्तन हो सकता है। वैवाहिक स्थिति में अनुकूलता आएगी।
॥ मई॥
यह महीना अच्छा नहीं रहेगा। परेशानियों के बारे में सोचते रहने और तिल का ताड़ करने की आपकी आदत आपके नैतिक ताने-बाने को कमजोर कर सकती है। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। अगर आपके मन में तनाव है तो किसी नजदीकी रिश्तेदार या दोस्त से बात करें, इससे आपके दिल का बोझ हल्का हो जाएगा। मानसिक तनाव के कारण आर्थिक पक्ष कमजोर हो जाएगा। पेट के रोगी खास ख्याल रखें। व्यापार में नई मंदी का समय है। नौकरी वालों के लिए थकावट का समय है। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
॥ जून॥
वृष राशि के जातकों के लिए जून का महीना सामान्य कहा जाएगा। आपका आक्रामक रुख आपके लिए नुकसानदेह सिद्ध हो सकता है। जमीन के विवाद में फंसे लोगों के लिए राहत का समय रहेगा। इस समय किसी को उधार न दें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए अच्छा समय है। रुके हुए कार्यों में गति आने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। चर्म रोग से पीड़ा मिल सकती है। नौकरी पेशा लोगों की तरक्की में बाधा उत्पन्न होगी। व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वैवाहिक जीवन में नोकझोंक हो सकती है।
॥ जुलाई॥
वृष राशि वालों के लिए यह महीना सामान्य रहेगा। दोस्तों का साथ राहत देगा। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों, अगर आप अपनी जबान पर काबू नहीं रखेंगे तो आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। अचानक यात्रा के कारण आप आपाधापी और तनाव का शिकार हो सकते हैं। मानसिक तनाव के कारण आर्थिक पक्ष कमजोर होगा। उदर की समस्या से ग्रसित रहेंगे। अध्यापन का कार्य करने वाले लोगों को लाभ होगा। थोक व्यापार में कोई बड़ी लेनदेन न करें। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है।
॥ अगस्त॥
यह महीना मध्यम ही रहेगा। कार्यक्षेत्र के नजरिए से यह समय आपका है। इसका भरपूर फायदा उठाएं। यात्रा के दौरान आप नई जगहों को जानेंगे और महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। समय की रूपरेखा बनाकर काम करेंगे तो हर कार्य समय पूरा होगा। सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। माह के अंत में हालात अच्छे बनेंगे। पीठ के दर्द से आपको इस माह परेशानी झेलनी पड़ सकती है। नौकरी करने वाले थोड़ी भागदौड़ ज्यादा करेंगे। व्यवसाय में धीरे-धीरे प्रगति होगी। जीवनसाथी आप पर खास ध्यान देगा।
॥ सितंबर॥
वृष राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना अच्छा नहीं कहा जा सकता। मानसिक शांति के लिए दान-पुण्य के किसी काम में सहभागिता करें। अगर आपने ज्यादा खुले दिल से पैसे खर्च किए तो आप आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियां निकालने की आदत को नजरअंदाज करें। आर्थिक समस्याओं में सुधार की संभावना है। लेकिन व्यय अधिक रहेगा। सांस की तकलीफ हो सकती है। नौकरी पेशा लोगों की तरक्की के संकेत हैं। व्यवसाय में जीवनसाथी का सहयोग आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वैवाहिक जीवन में असमंजस की स्थिति रहेगी।
॥ अक्टूबर॥
वृष राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना सामान्य रहने वाला है। कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में जाता नजर आ रहा है। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगे। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। इस महीने आमदनी के अच्छे आसार दिख रहे हैं। मानसिक समस्या से दो-चार होना पड़ सकता है। नौकरी करने वालों के लिए समय सही नहीं है। व्यापार शुरू करने वाले उधारी से बचें। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली का माहौल बनेगा।
॥ नवंबर॥
वृष राशि वालों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। बाहरी गतिविधियां आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफी सराहना मिलेगी और इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। घरेलू मोर्चे पर बढ़िया खाने और गहरी नींद का लुत्फ आप ले पाएंगे। इस माह आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। इस समय आपको शारीरिक सुख का अनुभव होगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए उन्नति का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय में निवेश का सही समय है। वैवाहिक जीवन में तनाव कम होंगे।
॥ दिसंबर॥
वृष राशि के जातकों के लिए दिसंबर का महीना मध्यम रहने वाला है। बोलते समय और वित्तीय लेनदेन करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का समय है। आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति करने में सफल रहेंगे, बशर्ते इसके लिए आप दूसरों से मदद लें। दूसरों को यह बताने के लिए ज्यादा उतावले न हों कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं। इस समय आमदनी के नए मार्ग खुलेंगे। मानसिक थकान आपको व्यथित करेगी। नौकरी के क्षेत्र में कठिन परिश्रम करना पड़ेगा। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के प्यार की गर्माहट महसूस कर सकते हैं।