नयी दिल्ली 06 अप्रैल ... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 07 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ इस प्रकार है:-
1509 - फ्रांस ने वेनिस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1827 -ब्रिटिश रसायनशास्त्री जॉन वॉकर ने माचिस की बिक्री शुरु की।
1919 -बाबेरियन सोवियत गणराज्य की स्थापना।
1921 - क्रांतिकारी नेता सनयात सेन चीनी गणतंत्र के प्रथम राष्ट्रपति बने।
1939 - इटली ने दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान अल्बानिया पर कब्जा किया।
1940 -बुकर टी वाशिंगटन अमेरिकी डाकटिकट पर छपने वाले पहले अश्वेत अमेरिकी बने।
1946 - सीरिया को में फ्रांस से आजादी मिली।
1948 - संयुक्त राष्ट्र की स्वास्थ्य मामलों की एजेंसी विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना हुई इसीलिए आज के दिन को “विश्व स्वास्थ्य दिवस” के रूप में मनाया जाता है।
1969 - अमेरिकी सेना की एक परियोजना के रूप में इंटरनेट का जन्म।
1978 -अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने विवादास्पद न्यूट्रॉन बम के विकांस और उत्पादन का काम पर रोक लगा दी।
1988 - अमेरिका ने नेवादा परीक्षण केंद्र में परमाणु परीक्षण किया।
1994 - रवांडा के राष्ट्रपति जुवेनल हेव्यारिमाना एवं बुरुंडी के राष्ट्रपति सिप्रियन न्तायमिटा का किगाली हवाई अड्डे पर राकेट हमले में निधन।
1998 -विश्व स्वास्थ्य दिवस को “महिला चिकित्सा दिवस” के रूप में मनाने का विश्व स्वास्थ्य संगठन की घोषणा।
2000 - भारत में दिल्ली पुलिस ने सन करोड़ों रुपए के क्रिकेट मैच फिक्सिंग और सट्टेबाज़ी के रैकेट का पर्दाफाश किया ।
2000 - ब्राजील से विश्व के सबसे छोटे अख़बार ‘योर आनर’ का प्रकाशन प्रारम्भ।
2003 - अमेरिकी सेना ने इराक की राजधानी बगदाद को अपने नियंत्रण में लिया।
2008 - असम में प्रतिअबंधित उग्रवादी संगठन ‘उल्फा’ ने अपना 30वाँ स्थापना दिवस मनाया। दो दिवसीय भारत-अफ्रीका पहली शिखर बैठक नई दिल्ली में प्रारम्भ।