नयी दिल्ली, 22 मई (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 23 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:
1915- प्रथम विश्व युद्ध: इटली लंदन संधि के अपने हिस्से को पूरा करने के लिए मित्र राष्ट्रों में शामिल हुए।
1919- जयपुर राजघराने की राजमाता महारानी गायत्री देवी का जन्म।
1923- राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार अन्नाराम सुदामा का जन्म।
1930- प्रसिद्ध भारतीय इतिहासकार तथा पुरातत्ववेत्ता राखालदास बंधोपाध्याय का निधन।
1934- ऑटो-लाइट स्ट्राइक टोलेडो की लड़ाई समाप्त हो गई।
1948- यूएस कंसुल जनरल के थॉमस सी वासन की हत्या इजराइल के यरूशलेम में हुई।
1949- जर्मनी के संघीय गणराज्य के लिए मूल कानून घोषित किया गया।
1995- जावा प्रोग्रामिंग भाषा का पहला संस्करण जारी किया गया।
1998- उत्तरी आयरलैंड में एक जनमत संग्रह में गुड फ्राइडे समझौता स्वीकार किया गया।
2004- बंगलादेश में तूफान के कारण मेघना नदी में नाव डूबने से 250 लोगों की मौत।
2006- अलास्का स्ट्रेटोवोल्केनो माउंट क्लीवलैंड में विस्फोट।
2010- तेलुगू चलचित्र गीतकार वेतुरी सुंदरम्मा मूर्ति का निधन।
2010- भारत के उच्चतम न्यायालय ने बिना शादी किए हुए महिला एवं पुरुष का एक साथ रहने को अपराध नहीं माना।
2013- स्कागिट नदी पर इंटरस्टेट-पांच पुल वाशिंगटन के मांउंट वर्नोन में गिर गया।
2014- कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, सांता बारबरा के परिसर के पास एक हत्याकांड में अपराधी समेत सात लोग मारे गए और 14 लोग घायल हुए।
2015- टेक्सास और ओकलाहोमा में एक बवंडर और अचानक आयी बाढ़ से कम से कम 46 लोगों की मौत।
2017- फिलीपीन के राष्ट्रपति रॉड्रिगो ड्यूटेरे मे मारवी में म्यूट हमले के बाद मिंडानाओ में मार्शल लॉ घोषित किया।