नयी दिल्ली, 28 अगस्त ... भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 अगस्त की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं-
1612 - सूरत की लड़ाई में अंग्रेजों ने पुर्तगालियों को हराया।
1833 - ब्रिटिश दास उन्मूलन अधिनियम ने कानून का रूप लिया।
1842 - ग्रेट ब्रिटेन और चीन ने नानकिंग की संधि पर हस्ताक्षर किये।
1914 - न्यूजीलैंड के सैनिकों ने जर्मन समोआ पर कब्जा किया।
1916 - अमेरिकी कांग्रेस ने जोन्स अधिनियम को स्वीकृति प्रदान की: फिलीपींस को मिली स्वतंंत्रता।
1932 - नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में अंतर्राष्ट्रीय युद्ध-विरोधी समिति का गठन।
1941 - रूस में जर्मन इंस्तजकमांडो ने 1469 यहूदी बच्चों की हत्या की।
1945 - ब्रिटेन ने हांगकांग को जापान से मुक्त कराया।
1957 - कांग्रेस ने नागरिक अधिकार अधिनियम, 1957 पारित किया।
1974 - चौधरी चरण सिंह की अध्यक्षता में लोकदल पार्टी की स्थापना।
1976 - बंगाल के कवि एवं महान क्रांतिकारी काजी नजरुल इस्लाम का बंगलादेश के ढाका में निधन।
1996 - आर्कटिक द्वीप के स्पिट्सबर्गेन की पहाड़ी में वनुकोवो एयरलाइंस के एक विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 141 लोगों की मौत।
1998 - पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित।
2012- चीन में सिचुआन प्रांत के शियाओजियावान कोयला खदान में हुए विस्फोट से कम से कम 26 चीनी श्रमिकों की मौत हो गयी जबकि 21 लापता हो गये।
2014- फिल्म ‘गांधी’ के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले निर्देशक रिचर्ड एटनबरा का निधन।