लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार
Sat May 24 2025

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

फरवरी,24 में दिल्ली में लगेगी विश्व स्तरीय कपड़ा प्रदर्शनी : गोयल
फरवरी,24 में दिल्ली में लगेगी विश्व स्तरीय कपड़ा प्रदर्शनी : गोयल
मुंबई, 01 सितंबर (वार्ता)    01 Sep 2023       Email   

मुंबई, 01 सितंबर ... केंद्रीय कपड़ा, वाणिज्य एवं उद्योग और उपभोक्ता मामले तथा खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि अगले वर्ष फरवरी में नयी दिल्ली में एक वैश्विक कपड़ा प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इसमें दुनिया भर से इस उद्योग के लोग भाग लेंगे।

श्री गोयल बीकेसी, मुंबई में हिंदुस्तान चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कपड़ा व्यापार मेला- एशियाटेक्स-2023 के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। वह इस आयोजन में मुख्य अतिथि थे।

उन्होंने दिल्ली में वैश्विक कपड़ा प्रदर्शनी के आयोजन की जानकारी देने के साथ कहा कि भारतीय कपड़ा उद्योग में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।

उन्होंने कपड़ा उद्योग के हितधारकों से महिलाओं को अधिक अवसर प्रदान करने और युवा पीढ़ी को उद्योग से जोड़ने की दिशा में काम करने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं पीएम के ‘5एफ’ की सोच को आगे बढ़ा सकती हैं और इसे बेहतर तरीके से लागू कर सकती हैं। ‘5एफ’ फॉर्मूला में - फार्म से फाइबर, कारखाने के लिए फाइबर, फ़ैक्टरी से फ़ैशन तक, फैशन से लेकर विदेश तक, एकीकृत दृष्टिकोण अपना कर अर्थव्यवस्था में कपड़ा क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने में मदद करने का विचार है।






Comments

अन्य खबरें

ब्राह्मण उत्थान के लिए हुंकार भरी
ब्राह्मण उत्थान के लिए हुंकार भरी

लखनऊ । ब्राह्मण महासभा के एवं विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बुधवार को हजरतगंज में एक बैठक हुई। प्रतिभा शुक्ला राजमंत्री बाल बिकास एवं महिला पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश  के आवास

केजरीवाल का जहरीला बयान हर दिल्लीवासी के दिमाग को झकझोर रहा है: भाजपा
केजरीवाल का जहरीला बयान हर दिल्लीवासी के दिमाग को झकझोर रहा है: भाजपा

नयी दिल्ली .... यमुना नदी के जल को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से दिये गये बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि उनका यह

रोड शो के बावजूद आतिशी ने नहीं किया नामांकन दाखिल
रोड शो के बावजूद आतिशी ने नहीं किया नामांकन दाखिल

नयी दिल्ली।  आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को नामांकन से पहले लंबा रोड शो किया लेकिन नामांकन नहीं दाखिल कर सकी। आतिशी ने नामांकन से लंबा

महाकुंभ की शुरुआत का दिन करोड़ों लोगों के लिए खास दिन: मोदी
महाकुंभ की शुरुआत का दिन करोड़ों लोगों के लिए खास दिन: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को महाकुंभ की शुरुआत के दिन को भारतीय मूल्यों और संस्कृति को महत्व देने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक बहुत ही खास दिन बताया है। मोदी ने