इस्लामाबाद, 08 सितंबर
पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में पुलिस ने एक अभियान के दौरान पांच आतंकवादियों को मार गिराया। पाकिस्तान के आतंकवादी निरोधी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक खुफिया जानकारी के आधिकार पर बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के अभबर्ग क्षेत्र में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान शुरू किया गया।
सीटीडी ने कहा कि अभियान के दौरान मारे गए आतंकवादी तहरीक ए-तालिबान पाकिस्तान से संबंधित थे। इस अभियान में पुलिस तथा सुरक्षा बलों के जवान शामिल थे। इस दौरान मारे गए आतंकवादियों के पास से विस्फोटक सामग्री, हथगोले तथा आत्मघाती जॉकेट बरामद हुआ है। सीटीडी ने बताया कि गत सप्ताह बलूस्चितान प्रांत में दो अलग-अलग अभियान आठ आतंकवादियों मारे गए थे।