लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

सेब पर आयात शुल्क घटाकर बागवानों के साथ अन्याय कर रहा केंद्र: प्रियंका
सेब पर आयात शुल्क घटाकर बागवानों के साथ अन्याय कर रहा केंद्र: प्रियंका
शिमला, 12 सितंबर    12 Sep 2023       Email   

शिमला, 12 सितंबर

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर सेब पर आयात शुल्क घटाकर हिमाचल प्रदेश के बागवानों के साथ अन्याय करने का आरोप लगाया है। श्रीमती वाड्रा ने मंडी जिला के द्रंग विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले आपदा प्रभावित देवरी गांव का दौरा करने के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार ने अमेरिका से आयात होने वाले सेब पर आयात शुल्क 35 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है जो कि प्रदेश के बागवानों के साथ अन्याय है। अब अमेरिका का सेब सस्ता मिलेगा जबकि हिमाचल का सेब महंगा हो जाएगा। इससे यहां के सेब की खरीद भी कम हो जाएगी। उन्होंने केंद्र सरकार से आयात शुल्क को दोबारा बढ़ाने की मांग उठाई है।

श्रीमती वाड्रा ने कहा कि हिमाचल में उनका घर है और वे यहां अपनों का दुख बांटने आई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावितों की हरसंभव मदद कर रही है लेकिन जो सड़कों, हाईवे और फोरलेन का नुकसान हुआ है उसकी भरपाई करना केंद्र सरकार का दायित्व है। केंद्र सरकार भी प्रदेश को आर्थिक मदद मुहैया करवाए और इस आपदा को ‘राष्ट्रीय आपदा’ घोषित करे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में इस आपदा के कारण जिन लोगों के घर पूरी तरह से टूट गए हैं उनके घर फिर से बनाने में प्रदेश सरकार अपने संसाधनों का इस्तेमाल करते हुए पूरी मदद करेगी। जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा और जहां पर डंगे आदि लगाने की जरूरत है वो कार्य भी सरकार द्वारा ही किया जाएगा। इस संदर्भ में श्रीमती प्रियंका गांधी और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला की तरफ से निर्देश भी प्राप्त हो गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने इस मौके पर एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान हिमाचल को अपना दूसरा घर कहने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मदद क्यों नहीं कर रहे और क्यों इस पर चुप्पी साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान मोदी-मोदी करने वाली जनता को आज उनकी सच्चाई का पता चल चुका है। इस मौके पर पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर, पूर्व मंत्री एवं जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी और भाजपा के अन्य नेता व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।






Comments

अन्य खबरें

ब्राह्मण उत्थान के लिए हुंकार भरी
ब्राह्मण उत्थान के लिए हुंकार भरी

लखनऊ । ब्राह्मण महासभा के एवं विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बुधवार को हजरतगंज में एक बैठक हुई। प्रतिभा शुक्ला राजमंत्री बाल बिकास एवं महिला पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश  के आवास

केजरीवाल का जहरीला बयान हर दिल्लीवासी के दिमाग को झकझोर रहा है: भाजपा
केजरीवाल का जहरीला बयान हर दिल्लीवासी के दिमाग को झकझोर रहा है: भाजपा

नयी दिल्ली .... यमुना नदी के जल को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से दिये गये बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि उनका यह

रोड शो के बावजूद आतिशी ने नहीं किया नामांकन दाखिल
रोड शो के बावजूद आतिशी ने नहीं किया नामांकन दाखिल

नयी दिल्ली।  आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को नामांकन से पहले लंबा रोड शो किया लेकिन नामांकन नहीं दाखिल कर सकी। आतिशी ने नामांकन से लंबा

महाकुंभ की शुरुआत का दिन करोड़ों लोगों के लिए खास दिन: मोदी
महाकुंभ की शुरुआत का दिन करोड़ों लोगों के लिए खास दिन: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को महाकुंभ की शुरुआत के दिन को भारतीय मूल्यों और संस्कृति को महत्व देने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक बहुत ही खास दिन बताया है। मोदी ने