नयी दिल्ली, 20 सितंबर
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) में मौजूदा वर्ष जुलाई में 19.88 लाख नए कर्मचारियों का ईएसआई योजना में नामांकन किया गया है। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने बुधवार को यहां जारी आंकड़ों में बताया कि जुलाई, 2023 में 19.88 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं। इसी माह में लगभग 27,870 नए प्रतिष्ठानों का पंजीयन किया गया है और इन्हें कर्मचारी राज्य बीमा निगम की सामाजिक सुरक्षा के आंतर्गत लाया गया है।
जुलाई महीने के दौरान जोड़े गए कुल 19.88 लाख कर्मचारियों में से 25 वर्ष की आयु वर्ग तक के 9.54 लाख कर्मचारी नए पंजीकरणों में सबसे ज्यादा हैं और यह कुल कर्मचारियों का 47.9 प्रतिशत है। इसी माह में महिला सदस्यों का नामांकन 3.82 लाख रहा है। इसी महीने में कुल 52 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ईएसआई योजना में पंजीकरण कराया है।