लखनऊ से हिंदी एवं उर्दू में एकसाथ प्रकाशित राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र
ताजा समाचार

समाचार विवरण

डेली न्यूज़ एक्टिविस्ट

मीडिया हाउस, 16/3 'घ', सरोजिनी नायडू मार्ग, लखनऊ - 226001
फ़ोन : 91-522-2239969 / 2238436 / 40,
फैक्स : 91-522-2239967/2239968
ईमेल : dailynewslko@gmail.com
ई-पेपर : http://www.dailynewsactivist.com

शहरों में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा मजबूत करने के लिए शहरी स्थानीय निकायों का सहयोग जरुरी
शहरों में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा मजबूत करने के लिए शहरी स्थानीय निकायों का सहयोग जरुरी
22 सितंबर (वार्ता)    22 Sep 2023       Email   

नयी दिल्ली ...केंंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्वास्थ्य सेवाओं का बुनियादी ढ़ांचा मजबूत करने के लिए शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के सहयोग पर बल देते हुए कहा है कि इससे आम जनता को अधिक टिकाऊ, सुदृढ और सुरक्षित परिवेेश मिलेगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुधांश पंत ने शुक्रवार को यहां “स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने के लिए एक संयुक्त योजना विकसित करना” विषय पर राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को प्रदान करने में यूएलबी की भागीदारी से स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में काफी सुधार होगा और साथ ही यह निवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक किफायती और सुलभ बनाया जा सकेगा। सम्मेलन में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव मनोज जोशी भी उपस्थित थे।



श्री पंत ने कहा कि शहरी स्तर पर प्राथमिक और माध्यमिक स्वास्थ्य नेटवर्क को मजबूत करने की तत्काल आवश्यकता हैै। उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने में महाराष्ट्र और गुजरात में शहरी स्थानीय निकायों के महत्वपूर्ण प्रभाव का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने में यूएलबी की भागीदारी से स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में काफी सुधार होगा और साथ ही यह शहरी निवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक किफायती और सुलभ बनेगी।



स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय और राष्ट्रीय एवं राज्य मिलकर काम करेंगे। संबंधित अधिकारियों को आपस में तालमेल बनाना चाहिए। इससे शहरी आबादी के लिए अधिक टिकाऊ, स्वस्थ और सुरक्षित शहरी वातावरण तैयार होगा। उन्होंने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के लिए कमियों को दूर करने का प्रयास करने की अपील की।


Comments

अन्य खबरें

ब्राह्मण उत्थान के लिए हुंकार भरी
ब्राह्मण उत्थान के लिए हुंकार भरी

लखनऊ । ब्राह्मण महासभा के एवं विभिन्न संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बुधवार को हजरतगंज में एक बैठक हुई। प्रतिभा शुक्ला राजमंत्री बाल बिकास एवं महिला पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश  के आवास

केजरीवाल का जहरीला बयान हर दिल्लीवासी के दिमाग को झकझोर रहा है: भाजपा
केजरीवाल का जहरीला बयान हर दिल्लीवासी के दिमाग को झकझोर रहा है: भाजपा

नयी दिल्ली .... यमुना नदी के जल को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की ओर से दिये गये बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और कहा है कि उनका यह

रोड शो के बावजूद आतिशी ने नहीं किया नामांकन दाखिल
रोड शो के बावजूद आतिशी ने नहीं किया नामांकन दाखिल

नयी दिल्ली।  आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को नामांकन से पहले लंबा रोड शो किया लेकिन नामांकन नहीं दाखिल कर सकी। आतिशी ने नामांकन से लंबा

महाकुंभ की शुरुआत का दिन करोड़ों लोगों के लिए खास दिन: मोदी
महाकुंभ की शुरुआत का दिन करोड़ों लोगों के लिए खास दिन: मोदी

नयी दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को महाकुंभ की शुरुआत के दिन को भारतीय मूल्यों और संस्कृति को महत्व देने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक बहुत ही खास दिन बताया है। मोदी ने